• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड को मिली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

Writer D by Writer D
25/05/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Vande Bharat Express

Uttarakhand got its first Vande Bharat Express

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहारादून। देशभर में रेलवे कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के लिए कई राज्यों में वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express)  की शुरुआत की जा चुकी है। अब बारी उत्तराखंड की है। राज्य को आज उसकी पहली वंदे भारत ट्रेन मिल गई है। तीन देशों की विदेश यात्रा से आज ही भारत लौटे पीएम मोदी सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देहरादून-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Express)  को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) देहरादून रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहे। उसके साथ-साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

#WATCH | Prime Minister Narendra Modi virtually flags off the inaugural run of Uttarakhand’s first semi-high-speed Vande Bharat Express train connecting Dehradun with New Delhi pic.twitter.com/N3JwiMpS6q

— ANI (@ANI) May 25, 2023

राज्य में पहली वंदे भारत (Vande Bharat Express)  की शुरुआत को लेकर स्थानीय लोगों में बेहद उत्साह देखने को मिला। उद्घाटन से पहले ही बच्चों से लेकर बड़े तक काफी लोग ट्रेन को देखने पहुंचे। विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस यह एक्सप्रेस ट्रेन यात्रियों, विशेष रूप से पर्यटकों के लिए आरामदायक यात्रा के अनुभव के एक नए युग की शुरुआत करेगी। ट्रेन पूरी तरह स्वदेश में निर्मित है और कवच तकनीक समेत सभी उन्नत सुरक्षा सुविधाओं से लैस है।

उत्‍तराखंड बोर्ड रिजल्‍ट घोषित, 10वीं में सुशांत तो12वीं में तन्‍नू ने किया टॉप

पीएम मोदी की तरफ से हरी झंडी दिखाए जाने के बाद 28 मई से ट्रेन का संचानल शुरू हो जाएगा। सामान्य ट्रेन से देहरादून से दिल्ली तक का सफर 6-7 घंटों में पूरा होता है जबकि वंदे भारत से ये सफर केवल 4 घंटे 45 मिनट में पूरा हो जाएगा।

टाइमिंट और रूट

ये ट्रेन (Vande Bharat Express) सुबह 7 बजे देहरादून से चलेगी और 11.45 पर दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वहीं आनंद विहार रेलवे स्टेशन से ये ट्रेन शाम 5.20 पर चलेगी और रात 10.35 पर देहरादून पहुंचेगी। दोनों स्टेशनों के बीच केवल 5 स्टॉपेज होंगे। ये ट्रेन हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ होते हुए आनंद विहार पहुंचेगी।

किराया

देहरादून से दिल्ली तक जाने वाली वंदे भारत (Vande Bharat Express) का किराया भी सामने आ गया है। जानताकी के मुताबिक एसी चेयर कार के लिए एक यात्री का किराया 1065 हो सकता है जबकि एग्जिक्यूटिव चेयर कार के लिए किराया 1890 होगा।

Tags: ashwini vaishanvcm dhamidehradun newsdehradun stationNational newspm modiUttarakhand NewsVande Bharat Express
Previous Post

उत्‍तराखंड बोर्ड रिजल्‍ट घोषित, 10वीं में सुशांत तो12वीं में तन्‍नू ने किया टॉप

Next Post

तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिरे सत्येंद्र जैन, DDU हॉस्पिटल में एडमिट

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

जेम पोर्टल पर पारदर्शी खरीद से यूपी बना देश में नंबर-1, मॉडल नीति की केंद्र ने की सराहना: योगी

08/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

मुख्य सचिव ने ली चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक

08/04/2026
Adhir Ranjan's convoy car hit by truck
Main Slider

अधीर रंजन बाल-बाल बचे: काफिले को ट्रक ने मारी टक्कर, कांग्रेस ने बताया ‘साजिश’

08/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कृषि को प्रोडक्शन, प्रोडक्टिविटी, प्रॉफिटेबिलिटी से प्रॉस्पेरिटी की ओर ले जाने का समय: सीएम योगी

08/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश कृषि वैज्ञानिक सम्मान योजना (2025-26) के तहत 15 वैज्ञानिकों को किया सम्मानित

08/04/2026
Next Post
Satyendra Jain

तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिरे सत्येंद्र जैन, DDU हॉस्पिटल में एडमिट

यह भी पढ़ें

"Tourism sector

अगले साल यात्रा के लिए तैयार पर्यटकों ने 2021 में बना रहे योजनाएं

30/10/2020
arrested

फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप में दो सगे भाई गिरफ्तार

04/04/2022
Shot

किसान की गोली मारकर हत्या

20/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version