• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड: प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को गार्ड ऑफ ऑनर

Writer D by Writer D
23/03/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
madan kaushik

madan kaushik

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बीजेपी की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष मदन कौशिक को सोमवार को राज्य पुलिस ने बागेश्वर में प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया। ऐसे में यह मामला काफी चर्चा में आ गया। वहीं एक वरिष्ठ अधिकारी ने गलती स्वीकारते हुए गलतफहमी की वजह से ऐसा हुआ। बता दें कि बागेश्वर पहुंचने पर राज्य बीजेपी प्रमुख को गार्ड ऑफ ऑनर देने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं। मदन कौशिक पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के मंत्रिमंडल में सदस्य थे और उन्हें हाल में राज्य भाजपा अध्यक्ष बनाया गया है।

पुलिस उप महानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) नीलेश आनंद भार्ने ने बीजेपी के राज्य अध्यक्ष को गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने की गलती को स्वीकार करते हुए कहा कि गलतफहमी की वजह से ऐसा हुआ। उन्होंने कहा कि इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी हाल में ही छुट्टी से लौटे हैं और उन्हें राज्य में सरकार में हालिया बदलावों की जानकारी नहीं थी।

लोन मोरेटोरियम की नहीं बढ़ेगी अवधि, पूरा ब्याज नहीं होगा माफ : सुप्रीम कोर्ट

गौरतलब है कि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस महीने की शुरुआत में इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद तीरथ सिंह रावत ने 10 मार्च को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। कौशिक, जो राज्य विधानसभा में हरिद्वार का प्रतिनिधित्व करते हैं, को 12 मार्च को बंसीधर भगत की जगह राज्य बीजेपी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था जो अब मंत्री हैं।

आपको बता दें कि तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। वह उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं, अभी बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव हैं। देवभूमि उत्तराखंड में सियासत बहुत ही तेजी से अपना रुख बदल रही है। विधायकों द्वारा व्यक्त की गयी नाराजगी के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया और उनकी जगह तीरथ सिंह रावत ने ले ली।

Tags: madan kaushikNational newsUttrakhand News
Previous Post

लोन मोरेटोरियम की नहीं बढ़ेगी अवधि, पूरा ब्याज नहीं होगा माफ : सुप्रीम कोर्ट

Next Post

धन उगाही मामले में उद्धव सरकार को देवेंद्र फडणवीस ने घेरा, सीबीआई जांच की करेंगे मांग

Writer D

Writer D

Related Posts

Akhilesh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, सकुशल लौटा अखिलेश

04/04/2026
Lalitpur Pharma Park
उत्तर प्रदेश

ललितपुर फार्मा पार्क को मिलेगा ग्लोबल कनेक्टिविटी का बूस्ट

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

निरंतर हो रही बारिश से परेशान किसानों के बीच पहुंचें प्रशासनिक अधिकारी: मुख्यमंत्री

04/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

05 अप्रैल को CM योगी भारतेन्दु नाट्य अकादमी के नवीन भवन का करेंगे लोकार्पण

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने परोसा मिड-डे मील, बच्चों से कहा- रोज स्कूल आना

04/04/2026
Next Post
देवेंद्र फडणवीस Devendra Fadnavis

धन उगाही मामले में उद्धव सरकार को देवेंद्र फडणवीस ने घेरा, सीबीआई जांच की करेंगे मांग

यह भी पढ़ें

Poisonous Food

जन्मदिन पार्टी में खाना खाने से 26 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मचा हड़कंप

01/11/2022
Deepika Padukone Manager ncb

दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा से आज होगी पूछताछ

28/10/2020
Cloudburst

कुल्लू में बादल फटा, मची अफरा-तफरी

15/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version