• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड : पूर्णागिरि जन शताब्दी एक्सप्रेस उल्टी दिशा दौड़ने लगी, मचा हड़कंप

Desk by Desk
17/03/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, ख़ास खबर, राष्ट्रीय
0
पूर्णागिरि जन शताब्दी एक्सप्रेस उल्टी दिशा दौड़ने लगी

पूर्णागिरि जन शताब्दी एक्सप्रेस उल्टी दिशा दौड़ने लगी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टनकपुर। दिल्ली से टनकपुर आ रही पूर्णागिरि जन शताब्दी एक्सप्रेस (05326) टनकपुर स्टेशन पर पहुंचने से पहले होम सिग्नल नंबर तीन के पास अचानक विपरीत दिशा में चलने लगी। जिससे रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वहीं, ट्रेन को उल्टा चलता देख यात्रियों में भी हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि शाम करीब चार बजे होम सिग्नल के पास एक पशु के ट्रेन की चपेट में आकर कटने के बाद यह घटना हुई। सूचना पर आनन-फानन क्रॉसिंग गेटों को बंद करने के आदेश दिए गए। बनबसा में पत्थर लगाकर ट्रेन रोकने की कोशिश की गई, लेकिन ट्रेन नहीं रुकी।

बताया जा रहा कि खटीमा-चकरपुर के बीच गेट संख्या 35 के पास ट्रेन को रोकने में सफलता मिली है। सही समय पर ट्रेन रुक गई वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बनबसा रेलवे स्टेशन अधीक्षक अमरेंद्र सिंह ने बताया कि इंजन के बैक होने की कंट्रोल रूम को सूचना मिलते ही बनबसा और फागपुर में रेलवे कॉसिंग गेट बंद करा दिए गए थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं। गाड़ी के कोचों के बीच का प्रेशर पाइप लीक होने से गाड़ी के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया था। जिस वजह से गाड़ी खटीमा की तरफ ढलान होने के कारण वापस चलने लगी। रेलवे द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

इज्जतनगर मण्डल के पीआरओ राजेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना की जांच के लिए तीन ए ग्रेड ऑफिसरों की टीम गठित की गई है। जांच में घटना के लिए दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कारवाई की जाएगी।

26 फरवरी को शुरू हुई थी पूर्णागिरि जन शताब्दी एक्सप्रेस

उत्तराखंड में सीमांत के लोगों के लिए पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन 26 फरवरी से हुआ था। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने वर्चुअल माध्यम से दोपहर 1:25 बजे टनकपुर स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

एक्सप्रेस में टनकपुर से दिल्ली तक का सफर पौने दस घंटे का है, वहीं यात्रियों को चेयर में बैठे-बैठे सफर तय करना होत है। जन शताब्दी एक्सप्रेस में 12 चेयरकार कोच हैं। आठ चेयरकार कोचों के अलावा दो एसी (वातानुकूलित) चेयरकार कोच तो दो जनरेटर चेयरकार कोच हैं।

Tags: Champawat Hindi SamacharChampawat News in HindiIndian RailwaysLatest Champawat News in Hindipurnagiri jan shatabdi expresstanakpur railway stationtrain started running upside downUttarakhand Newsपूर्णागिरि जन शताब्दी एक्सप्रेस उल्टी दिशा दौड़ने लगी
Previous Post

NCT बिल के खिलाफ आप कार्यकर्ताओं का लखनऊ में प्रदर्शन, पुलिस ने भांजी लाठी

Next Post

देवेंद्र फडनवीस का आरोप, हिरेन की हुई हत्या, जांच करे एनआईए

Desk

Desk

Related Posts

summer
Main Slider

गर्मी में स्किन को रखें फ्रेश और हेल्दी, जानें आसान स्किन केयर टिप्स

16/05/2026
Hair Oil
Main Slider

सफेद बाल हो जाएंगे काला, इस्तेमाल करें ये हेयर ऑयल

16/05/2026
Krishi Sakhi
Main Slider

गो संरक्षण के साथ-साथ बड़ी संख्या में रोजगार का मास्टर प्लान तैयार

15/05/2026
CM Dhami
राष्ट्रीय

उत्तराखंड कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी सौगात, महंगाई भत्ता 58% से बढ़ाकर 60% किया गया

15/05/2026
CM Yogi
Main Slider

आपके एक सही वोट से सुनिश्चित हुआ विकास, सुरक्षा और सम्मान: सीएम योगी

15/05/2026
Next Post

देवेंद्र फडनवीस का आरोप, हिरेन की हुई हत्या, जांच करे एनआईए

यह भी पढ़ें

Arrested

हत्या के प्रयास के आरोप में सपा नेता गिरफ्तार

05/02/2023
Petrol-Diesel

स्थिर है पेट्रोल-डीजल का दाम, एसएमएस कर पता करे रेट

06/03/2022

CSK के कप्तान धोनी बोले-5 विकेट की जीत में टीम का अनुभव हुआ साबित

20/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version