Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भूकंप के तेज झटके से हिला उत्तराखंड, घरों से बाहर निकले लोग

Earthquake

earthquake

उत्तराखंड के चमोली जिले में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गए। सुबह पांच बजकर 57 मिनट पर भूकंप के तेज झटकों के बाद डरे सहमे लोग घरों से बाहर निकल पड़े।

इससे चारों ओर अफरा तफरी का माहौल बन गया। रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और उधम सिंह नगर में भी इसका असर देखा गया।

शनिवार सुबह आये भूकंप से लोग दहशत में हैं। भूकंप का केंद्र चमोली जिले का जोशीमठ था। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई है।

भूकंप की आहट होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल इस भूकंप से जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं है।

Exit mobile version