• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री धामी बोले- सशक्त और सक्षम प्रदेश की ओर उत्तराखंड

राज्य स्थापना दिवस से पहले उत्तराखंड में लागू होगा यूसीसी

Writer D by Writer D
04/08/2024
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को आईएसबीटी के निकट एक सभागार में आयोजित संवाद उत्तराखंड ‘विकास की बात’ कार्यक्रम में कहा कि उत्तराखंड राज्य सशक्त और सक्षम प्रदेश की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) राज्य स्थापना दिवस से पूर्व लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास और पर्यावरण में संतुलन बनाकर कार्य किए जा रहे हैं। राज्य ग्रास एन्वायरमेंट प्रोडक्ट (जीईपी) की दिशा में आगे बढ़ा है। जल, जमीन, जंगल और हवा को समाहित कर जीईपी सूचकांक बनाया गया है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों के शहरों की धारण क्षमता का आंकलन किया जा रहा है। धारण क्षमता के हिसाब से उनका सुनियोजित विकास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि हिमालयी राज्यों के लिए प्रत्येक वर्ष मानसून का समय चुनौतीपूर्ण रहता है। प्राकृतिक आपदाओं की समस्याओं से जूझना पड़ता है। श्रीकेदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर अनेक स्थलों पर मलबा आने से मार्ग बाधित है। श्रद्धालुओं को श्रीकेदारनाथ से सुरक्षित लाने का कार्य जारी है। 17 हजार यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। केदारनाथ यात्रा मार्ग के प्रभावित क्षेत्रों में आधारभूत संरचना के रेस्टोरेशन के लिए गढ़वाल आयुक्त को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सचिवों को वहां कैम्प करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि राज्य में हरेला पर्व से एक माह तक व्यापक स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। इस अवधि में एक करोड़ से अधिक पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने अपनी मां के नाम से पौधरोपण किया और उनकी मां ने भी अपनी मां के नाम पौधरोपण किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि नीति आयोग से जारी सतत विकास लक्ष्यों में उत्तराखंड को देश में प्रथम स्थान मिला है। इसे बनाए रखना हमारे लिए चुनौती भी है। जिन इन्डीकेटर पर राज्य को और सुधार की आवश्यकता है, उनको भी बेहतर बनाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट ‘डेस्टिनेशन उत्तराखंड’ के तहत तीन लाख 54 हजार करोड़ के एमओयू हुए हैं। इसमें से 77 हजार करोड़ की ग्राउंडिंग शुरू हो चुकी है। देहरादून में जाम की समस्याओं के समाधान के लिए रिंग रोड और बाईपास निर्माण की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए विकास योजनाओं पर कार्य किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम में स्थानीय लोगों की सुनी समस्याएं

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राज्य में ऊर्जा की संभावनाओं को बढ़ाने की दिशा में भी तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। सौर ऊर्जा को राज्य में तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। पीएम सूर्यघर योजना का भी राज्य को आने वाले समय में काफी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाए जाने का कार्य निरंतर चलता रहेगा।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में है। बेहतर स्वास्थ्य एवं शिक्षा पलायन को रोकने के लिए काफी कारगर है। इस दिशा में सरकार की ओर से हर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वाइब्रेंट विलेज योजना का राज्य को काफी लाभ मिलेगा। पहले माणा गांव को भारत का अंतिम गांव माना जाता था, प्रधानमंत्री ने माणा गांव को पहले गांव की संज्ञा दी है। इन गांवों का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आदि कैलाश आने के बाद वहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रदेश में कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। इस कानून के लागू होने के बाद से सभी परीक्षाएं पूर्ण पारदर्शिता से सम्पन्न हुई हैं। 10 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को इस कानून के लागू होने के बाद नौकरी मिल चुकी है। राज्य में नकल माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की गई।

Tags: cm dhamidhami newsNational newsUttarakhand News
Previous Post

नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए सरकार प्रतिबद्ध : योगी आदित्यनाथ

Next Post

हरियाणा के किसानों की हुई बल्ले बल्ले, नायब सैनी ने किया MSP को लेकर किया ये बड़ा ऐलान

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yuva yojana
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में लक्ष्य से अधिक लोन वितरित कर जौनपुर ने मारी बाजी

02/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

शासन-प्रशासन एवं प्रेस का एक ही उद्देश्य है कि समाज के प्रत्येक नागरिक का जीवन खुशहाल बनाना है – मुख्य सचिव

02/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के निर्देश पर बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिंदू परिवारों को लखीमपुर-खीरी में बसाया गया

02/04/2026
CM Dhami
राजनीति

केदारनाथ रावल से मिले मुख्यमंत्री धामी, यात्रा तैयारियों पर हुई अहम चर्चा

02/04/2026
CM Nayab Singh Saini met the PM Modi
राजनीति

CM नायब सैनी ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

02/04/2026
Next Post
CM Nayab Singh

हरियाणा के किसानों की हुई बल्ले बल्ले, नायब सैनी ने किया MSP को लेकर किया ये बड़ा ऐलान

यह भी पढ़ें

Salman Rushdie

लेखक सलमान रुशदी की चली गई एक आंख की रोशना, हाथ भी हुआ खराब

23/10/2022
Hanuman

चौथा बड़ा मंगल कब है ? इसके पाठ से हनुमान जी होंग प्रसन्न!

31/05/2025
Corona

फिर बेलगाम हो रहा है कोरोना, 24 घंटे में मिले 18 हजार से अधिक नए केस

30/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version