• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखण्ड 2025 तक देश के अग्रणी राज्यों में होगा शामिलः मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
24/08/2022
in राष्ट्रीय, उत्तराखंड
0
cm dhami
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखण्ड को 2025 तक देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में सरकार अभी से योजना पर काम कर रही है। सरकार 1.25 करोड़ की प्रदेशवासियों की सामूहिक यात्रा के साथ आगामी पांच सालों में राज्य का ग्रोथ रेट को दोगुना करेगी।

बुधवार को हरिद्वार बाईपास रोड, आईएसबीटी के समीप स्थित एक होटल में आयोजित बिल्डिंग न्यू उत्तराखण्ड कॉन्क्लेव को मुख्यमंत्री धामी ने संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य की जनता एक ही दल की दो बार सरकार बनाने का मिथक तोड़ते हुए नया इतिहास बना है। हम जनता के साझीदार के रूप में कार्य करते हुए प्रदेश की सीमांत एवं सुदूर क्षेत्रों तक सरकार व शासर की पहुंच बनाने का कार्य कर रहे हैं। जन कल्याणकारी नीतियों एवं जन सुविधाओं का प्रभाव धरातल पर दिखाई दे, इसके लिए भी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क के साथ ही बागवानी व औद्योगिक विकास की दिशा में प्रभावी कार्य योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नई शिक्षा नीति प्रदेश में लागू की गई है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार, उत्तराखण्ड के चहुंमुखी विकास के लिए समर्पित भाव से जुटी है। हमने अपने वादे के अनुसार समान नागरिक संहिता के लिये समिति का गठन करने के साथ ही तीन बैठकें भी हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम सर्किट में आने वाले सभी मंदिरों और गुरुद्वारों में भौतिक ढांचे और परिवहन सुविधाओं के विस्तार की हमारी योजना है। हम कुमाऊं के पौराणिक मंदिरों के लिये मानसखण्ड मंदिर माला मिशन पर भी काम कर रहे हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में रोपवे नेटवर्क निर्माण के लिये पर्वत माला परियोजना पर कार्य किया जा रहा है। चारधाम ऑल वेदर सड़क योजनाए भारत माला व पर्वत माला योजनाएं तथा हवाई अड्डों का विकास आवागमन को आसान बनाने का कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी से मिले सांसद साक्षी महाराज

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य अपने वनों, बुग्यालों, ग्लेशियरों का संरक्षण करके राष्ट्र को महत्वपूर्ण इको सिस्टम सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। केदारपुरी का पुनर्निर्माण प्रधानमंत्री के विजन एवं संकल्प का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है। बद्रीनाथ धाम के मास्टर प्लान पर भी काम हो रहा है। हम विश्वास के साथ कह सकते हैं कि हम समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड का निर्माण करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वीडीओ भर्ती की जांच एसटीएफ कर रही है। जांच में आने वाले प्रत्येक आरोपित को सलाखों के पीछे डाला जाएगा। जांच में बड़े से बड़े व्यक्ति का नाम आने पर भी उसे छोड़ा नहीं जाएगा। आज उत्तराखंड राज्य का युवा स्वरोजगार स्टार्टअप के माध्यम से अन्य लोगों को भी रोजगार देने का कार्य कर रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद रहे।

Tags: cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

मुख्यमंत्री धामी से मिले सांसद साक्षी महाराज

Next Post

सीएम योगी ने अधिकारियों को दी राहत, विभागीय बैठकें होगी सप्ताह में सिर्फ एक दिन

Writer D

Writer D

Related Posts

Savin Bansal
राजनीति

स्वच्छता, सुरक्षा और व्यवस्था का रखें विशेष ध्यान : डीएम

04/11/2025
CM Vishnudev Sai
Main Slider

टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का नया पावर सेंटर बन रहा है छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री

04/11/2025
CM Dhami
राजनीति

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के सर्वांगीण विकास को आगे बढ़ा रही राज्य सरकार: धामी

04/11/2025
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखण्ड के नगरों में स्वच्छता और बुनियादी ढाँचे को मिला नया आयाम

04/11/2025
CM Yogi
बिहार

बिहार अब लालटेन की धुंधली रोशनी से निकलकर विकास की रौशनी में आगे बढ़ चुका है- सीएम योगी

04/11/2025
Next Post
cm yogi

सीएम योगी ने अधिकारियों को दी राहत, विभागीय बैठकें होगी सप्ताह में सिर्फ एक दिन

यह भी पढ़ें

murder

बेटी से रेप की खबर सुन बौखलाया बाप, आरोपी के परिवार में बिछा दी छह लाशें

15/04/2021
Bada Mangal

आज पहले बड़े मंगल पर भूलकर भी न करें ये काम, होगी धन हानि

28/05/2024

बेन स्टोक्स ने एक पारी में 17 छक्के लगाकर रचा इतिहास

07/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version