• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखण्ड प्राकृतिक संपदाओं वाला राज्य है : सीएम धामी

Writer D by Writer D
16/06/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
cm dhami

cm dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरूवार को विधानसभा में मानसखण्ड कोरिडोर के संबंध में बैठक ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा के साथ ही श्रद्धालुओं और पर्यटकों को प्रदेश के अन्य धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों में भी हर दृष्टि से भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करानी होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड प्राकृतिक संपदाओं वाला राज्य है, अवस्थापना सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि  कुमाऊं मानसखण्ड सर्किट में जो भी मन्दिर लिये जा रहे हैं, उनको सुव्यवस्थित तरीके से बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से जोड़ा जाय।

गोल्ज्यू सर्किट को विकसित करने के लिए सुनियोजित प्लान बनाया जाए। 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रत्येक विभाग द्वारा क्या कार्ययोजना बनाई जा रही है, विभागों से जल्द उनकी कार्ययोजना मांगी जाय।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि राज्य का राजस्व बढ़ाने के लिए इनोवेटिव प्रयासों की जरूरत है। पर्यटन के क्षेत्र में राज्य में अनेक संभावनाएं हैं। पर्यटन स्थलों एवं धार्मिक स्थलों के लिए रोपवे, सड़क एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए जो स्वीकृतियां हो चुकी हैं, उन कार्यों में तेजी लाई जाए।

संवाद लोकतंत्र की ताकत है, हमें इस ताकत का इस्तेमाल करना होगा : योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक राज्य होने के साथ ही उत्तराखण्ड का नैसर्गिक सौन्दर्य भी पर्यटकों को आकर्षित करता है। राज्य में साहसिक खेलों के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं, इस दिशा में भी विशेष ध्यान दिया जाय। राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को राज्य में उद्योगों की स्थापना के लिए हर संभव सहायता देने के प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों तक सुदृढ़ नेटवर्क कनेक्टिविटी हो, इसके लिए सर्विस प्रोवाइडरों के साथ बैठक की जाय और उचित समाधान निकाला जाय।

बैठक में प्रमुख सचिव आर. के सुधांशु, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव दिलीप जावलकर, अपर सचिव सी. रविशंकर, प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग अयाज अहमद, लोक निर्माण विभाग एवं पर्यटन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: cm dhamidehradun newsuttarahand news
Previous Post

संवाद लोकतंत्र की ताकत है, हमें इस ताकत का इस्तेमाल करना होगा : योगी

Next Post

सीएम धामी से मेजर जनरल संजीव खात्री और कर्नल समीर ने की भेंट

Writer D

Writer D

Related Posts

Gulab Jamun
Main Slider

इस बार मीठे में ट्राई करे गुलाब जामुन कस्टर्ड

21/03/2026
Shardiya Navratri
Main Slider

चैत्र नवरात्र में न खरीदें ये चीजें, वरना घर में छा जाएगी दरिद्रता

21/03/2026
Chaitra Navratri
Main Slider

नवरात्रि में गलती से टूट जाए व्रत तो करें ये काम, शांत हो जाएगा मां दुर्गा का गुस्सा

21/03/2026
maa chandraghanta
Main Slider

चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें मंत्र, कथा भोग, व रंग

21/03/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को पालना होता है शुभ, घर में बढ़ जाएगा सौभाग्य

21/03/2026
Next Post
cm dhami

सीएम धामी से मेजर जनरल संजीव खात्री और कर्नल समीर ने की भेंट

यह भी पढ़ें

revolver

पुरानी रंजिश में दबंग ने की फायरिंग, दर्ज कराया गया मुकदमा

16/04/2021
Locket

भूल कर भी न पहने ऐसे लॉकेट, हो सकता है बड़ा नुकसान

10/07/2025
CM Yogi

दीपपर्व पर मुख्यमंत्री की अगवानी को उत्साहित है वनटांगिया समुदाय

30/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version