• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

12-14 आयु वर्ग का टीकाकरण तेज किया जाए : सीएम योगी

Writer D by Writer D
30/03/2022
in लखनऊ, राजनीति
0
vacciantion

vaccination

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सर्वाधिक आबादी वाले यूपी में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi) के कुशल प्रबंधन का परिणाम है कि दूसरे प्रदेशों की अपेक्षा यूपी में सर्वाधिक कोरोना के टेस्‍ट और टीकाकरण (Vaccination) किए जा चुके हैं। यूपी एकमात्र राज्‍य है जिसने 29 करोड़ 93 लाख से अधिक कोविड टीके की डोज लगाने और 10 करोड़ 78 लाख से अधिक सैम्पल की जांच की है।

ट्रि‍पल फोर की रणनीति के तहत यूपी ने कम समय में न सिर्फ संक्रमण पर काबू पाया बल्कि कोरोना के नए वेरिएंट के प्रसार को भी रोकने में सक्षम रहा। एग्रेसिव टेस्टिंग, ट्रेसिंग, त्वरित ट्रीटमेंट और तेज टीकाकरण की नीति के अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं। जिसके चलते यूपी के कोविड प्रबंधन की आज विभिन्न वैश्विक संस्थाएं सराहना कर रही हैं।

प्रदेश में कराए गए सीरो सर्विलांस के अनुसार तीसरी लहर के बाद लोगों में एंटीबॉडी की स्थिति पहले से काफी बेहतर हुई है। जिसका मुख्‍य कारण वैक्सीनेशन है। संक्रमण के प्रसार को रोकने और और लोगों में एंटीबॉडी बनाने में टीकाकरण काफी उपयोगी रहा। प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के हर नागरिक को टीका लग चुका है। 83 प्रतिशत से अधिक पात्र वयस्क टीके की दोनों डोज ले चुके हैं।

आगामी सत्र से पहले चलेगा स्कूल चलो अभियान

15-17 आयु वर्ग के लगभग 93 प्रतिशत किशोरों ने टीका कवर प्राप्त कर लिया है और 24 लाख पात्र लोगों को प्री-कॉशन डोज भी मिल चुकी है। 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों में से 07 लाख 19 हजार बच्चों को टीकाकवर मिल चुका है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने प्रदेश में 12 से 14 आयु वर्ग के बच्‍चों का टीकाकरण की प्रक्रिया को तेज कराने के आदेश दिए हैं।

सीएम ने सभी व्‍यवस्थाओं को लेकर दिए अधिकारियों को निर्देश

यूपी में कोरोना संक्रमण के 354 कुल एक्टिव केस हैं। बीते 24 घंटों में 01 लाख 30 हजार कोरोना टेस्ट किए गए, जिसमें 34 नए कोरोना पॉजिविट मामलों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 49 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है।

सीएम योगी की पहल से औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए बड़ी छलांग लगाने की तैयारी

मुख्‍यमंत्री ने प्रदेश के सभी जिलों में इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर को संचालित रखने के निर्देश दिए हैं। उन्‍होंने आला अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों में फायर सेफ्टी की व्यवस्था की भौतिक समीक्षा करें। जहां गड़बड़ी हो वहां तत्काल प्रभाव से व्यवस्था को ठीक करें।

Tags: Lucknow Newsup newsvaccination in upyogi 2.0Yogi News
Previous Post

आगामी सत्र से पहले चलेगा स्कूल चलो अभियान

Next Post

UP Board: इस दिन होगी 12वीं की रद्द हुई अंग्रेजी की परीक्षा

Writer D

Writer D

Related Posts

Agricultural Equipment
उत्तर प्रदेश

प्रदेश के 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे कृषि यंत्र

05/03/2026
Anganwadi
उत्तर प्रदेश

अत्याधुनिक सुविधाओं से बाल मन का हो रहा सर्वांगीण विकास

05/03/2026
CM Vishnu Dev Sai
Main Slider

दीर्घकालिक विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा राज्य नीति आयोग : मुख्यमंत्री

05/03/2026
Forces with positive thinking always win: CM Yogi
Main Slider

सकारात्मक सोच वाली ताकतों की होती है सदैव विजय: सीएम योगी

05/03/2026
Savin Bansal
राजनीति

डीएम देहरादून का बड़ा एक्शन, आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम पर छापेमारी

05/03/2026
Next Post

UP Board: इस दिन होगी 12वीं की रद्द हुई अंग्रेजी की परीक्षा

यह भी पढ़ें

NTPC

NTPC की यूनिट नबंर दो के ब्वॉयलर में रिसाव, बिजली उत्पादन ठप

13/01/2024
Shiv Chalisa

जानें मासिक शिवरात्रि का शुभ मुहूर्त, इस विधि से करें शिव आराधना

16/09/2020
Rani Mistri

रानी मिस्त्रियों से मजबूत होगी गांवों की नींव, योगी सरकार दे रही प्रशिक्षण

17/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version