Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Vaishali : नदी में बह रही महिला को समझा लाश, वो निकली जिंदा, उड़ गए होश

women in river

women in river

Vaishali । एक महिला पुल से अचानक ही गंगा नदी में गिर गई। इस दौरान किसी को इसका पता नहीं चला, महिला रातभर लगातार पानी में बहती रही। इस बीच सुबह में अचानक ही कुछ लोगों की नजर महिला पर पड़ी तो उन्होंने उसे मरा हुआ समझा। तुरंत ही मछुआरों के जरिए महिला को नदी से निकालने की कवायद शुरू हुई। महिला को तुरंत ही मछुआरों ने नदी से बाहर निकाला। कड़ाके की ठंड में नदी में 10 घंटे से ज्यादा वक्त तक रहने की वजह से उसकी हालत बिगड़ गई थी।

आलिया ने शादी की अटकलों को लगाया ब्रेक, कहा- शादी के लिए अभी तैयार नहीं हैं

Vaishali तुरंत ही स्थानीय लोगों की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर महिला के इलाज में लगे हुए हैं। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। महिला ने बताया कि वो राघोपुर दियारा इलाके की रहने वाली है। हैरानी की बात ये है कि जैसे ही मछुआरों ने इस महिला को बाहर निकालने की कोशिश की तो देखा कि उसकी सांसें चल रही हैं।

Patana से सरेआम हुई किडनैपिंग, ताबड़तोड़ फायरिंग कर महिला टीचर को उठाया

पूछताछ में महिला ने कहा कि वो सोमवार देर शाम गंगा नदी पर बने पीपे के पुल पर से जा रही थी। इसी दौरान तबीयत कुछ ठीक नहीं लगी तो वो वहीं पर बैठ गई। तभी उसे कुछ चक्कर सा आया और वो गंगा नदी में गिर गई। इस बीच वो करीब 10 घंटे से ज्यादा समय तक गंगा नदी में बहती रही। फिर जब कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने उसे मृत समझ कर बाहर निकालने की कोशिश की।

Exit mobile version