• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भूस्खलन के कारण वैष्णो देवी यात्रा सातवें दिन भी बंद, भक्तों को होटल खाली करने के आदेश

Writer D by Writer D
02/09/2025
in Main Slider, क्राइम, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
Vaishno Devi

Vaishno Devi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कटरा। जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और  वैष्णो देवी यात्रा (Vaishno Devi ) लगातार सातवें दिन भी बंद रही। 26 अगस्त को अर्धकुंवारी इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भूस्खलन में 34 लोगों की मौत हो गई थी। उसके बाद से यात्रा मार्ग बंद है। कटरा में करीब 700 श्रद्धालु फंसे हुए हैं। इनमें से 500 श्रद्धालु होटलों में और 200 धर्मशालाओं में ठहरे हैं।

कटरा होटल्स एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन ने 200 होटल कमरे श्रद्धालुओं के लिए खोले हैं और भोजन-नाश्ते का पूरा इंतजाम मुफ्त में कर रहे हैं। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board) ने यात्रा दोबारा शुरू होने तक हेलिकॉप्टर, रोपवे और आवास की सभी बुकिंग रद्द कर दी हैं।

श्रद्धालुओं को 100 फीसदी रिफंड दिया जा है। प्रशासन ने यात्रा मार्ग पर एशिया चौक से बलिनी पुल और दर्शनी ड्योड़ी तक के संवेदनशील हिस्सों में स्थित 80 से ज्यादा दुकानों और छोटे होटलों को खाली करने के आदेश दिए हैं। कटरा में जहां पहले रोजाना 30 हजार श्रद्धालु आते थे, वहां अब सन्नाटा पसरा है। 18 किमी लंबे यात्रा मार्ग पर मरम्मत का काम चल रहा है। श्राइन बोर्ड के मुताबिक मरम्मत पूरा होने के बाद ही यात्रा शुरू होगी।

एडवांस ऑनलाइन बुकिंग कैंसिल

प्रशासन की ओर से जारी किया गए आदेश के चलते होटलों की ऑनलाइन बुकिंग भी बंद कर दी गई हैं और पहले हुई बुकिंग भी कैंसिल कर दी गई हैं। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से कहा गया है कि बुकिंग के आए एडवांस पैसे श्रद्धालुओं को 15 दिन के अंदर-अंदर लौटा दिए जाएंगे। रविवार को भूस्खलन की वजह से कई कच्चे मकान ढह गए। यही नहीं लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से नदी-नालों में उफान है और जलस्तर बढ़ गया है।

भूस्खलन और बादल फटने की आशंका

कटरा के एसडीएम पियूष धोत्रा ने साफ तौर पर कहा कि जब तक लोक निर्माण विभाग कटरा के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सेफ्टी सर्टिफिकेट जारी नहीं करते। तब तक होटलों को संचालित नहीं किया जाएगा। अब मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते भूस्खलन और बादल फटने की आशंका है।

भारी बारिश बढ़ा रही मुश्किल

जम्मू और श्रीनगर में यातायात चरमरा गया है। जम्मू और श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग NH-44 पर भारी बारिश और भूस्खलन के चलते बड़े पत्थर और मलबा गिर गया है। ऐसे में संपर्क टूट गया है। हालांकि, NHAI और बीकन समेत कई एजेंसियां सड़क मार्ग को फिर से खोलने के लिए कार्य में जुटी हुई हैं। NHAI के प्रोजेक्ट मैनेजर शुभम कुमार ने बताया कि मलबा हटाने का काम तेजी से चल रहा है, लेकिन लगातार हो रही बारिश मुश्किलें बढ़ा रही है। ऐसे में सोच समझकर ही वैष्णों देवी या किसी अन्य यात्रा का प्लान बनाएं।

Tags: Jammu NewsVaishno Devi LandslideVaishno Devi yatra
Previous Post

इंडिगो विमान से टकराया पक्षी, पायलट की सूझबूझ से बची 272 यात्रियों की जान

Next Post

मर भी जाएं तो भी आजाद मैदान से नहीं उठेंगे… नोटिस के बाद मनोज जरांगे का ऐलान

Writer D

Writer D

Related Posts

Kapal Kriya
Main Slider

अंतिम संस्कार के दौरान न करें ये काम, वरना हो जाएगा अनर्थ

03/02/2026
Tomato Garlic Chutney
Main Slider

किसी भी खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए परफेक्ट ये चटनी

03/02/2026
face cleanser
फैशन/शैली

इस चीज के इस्तेमाल से बनी रहेंगी फेस की चमक

03/02/2026
salt
Main Slider

ज्यादा नमक ने बिगाड़ दिया है सब्जी का स्वाद, तो ऐसे करें ठीक

03/02/2026
Korean Chili Potato Balls
खाना-खजाना

घर पर बनाएं ये कोरियन डिश, बनाने में आसान और स्वाद में जबरदस्त

01/02/2026
Next Post
Manoj Jarange

मर भी जाएं तो भी आजाद मैदान से नहीं उठेंगे... नोटिस के बाद मनोज जरांगे का ऐलान

यह भी पढ़ें

Salman Khan

‘भाईजान’ की सुरक्षा में बड़ी चूक, महिला समेत 2 लोगों ने की गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश

22/05/2025
Varuthini Ekadashi

वरुथिनी एकादशी पर इस विधि से करें पूजा, नोट करें सामग्री लिस्ट

02/05/2024
Nag Panchami

नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, मिलेगी शिव कृपा

19/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version