• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस दिन मनाई जाएगी वाल्मीकि जयंती, जानें क्या है इसका पौराणिक महत्व

Writer D by Writer D
20/10/2023
in फैशन/शैली, धर्म
0
Valmiki Jayanti

Valmiki Jayanti

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सनातन धर्म में महर्षि वाल्मीकि को पहला कवि माना जाता है क्योंकि उन्होंने महान हिंदू महाकाव्य रामायण को रचा था, जिसमें भगवान राम के पूरे जीवन को वृत्तांत दिया गया है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, महर्षि वाल्मीकि की जयंती (Valmiki Jayanti) हर साल आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल वाल्मीकि जयंती (Valmiki Jayanti) 28 अक्टूबर, 2023 को मनाई जाएगी।

वाल्मीकि जयंती (Valmiki Jayanti) का महत्व

वाल्मीकि जयंती (Valmiki Jayanti) का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। महर्षि वाल्मीकि एक महान संत होने के साथ ही रामायणकालीन होने के कारण उन्हें विशेष आदर के साथ देखा जाता है। उन्होंने भगवान राम के मूल्यों को बढ़ावा दिया और तपस्या और परोपकार के महत्व को समझाया।

महर्षि वाल्मीकि की पौराणिक कथा

पौराणिक कथा के मुताबिक, वनवास के दौरान भगवान राम की मुलाकात महर्षि वाल्मीकि से हुए थे। माता सीता को जब वनवास हुआ था तो महर्षि वाल्मीकि ने ही माता सीता को आश्रय दिया था। महर्षि वाल्मीकि के आश्रम में ही माता-सीता ने जुड़वां बच्चों लव और कुश को जन्म दिया। महर्षि वाल्मीकि जब आश्रम में लव कुश को शिक्षा दे रहे थे, तब ही उन्होंने रामायण ग्रंथ लिखा था, जिसमें उन्होंने 24,000 छंद (श्लोक) और सात सर्ग (कांड) लिखे थे।

पहले रत्नाकर डाकू थे महर्षि वाल्मीकि

महर्षि वाल्मीकि को लेकर एक पौराणिक कथा यह भी है कि प्रारंभिक वर्षों में महर्षि वाल्मीकि रत्नाकर डाकू के नाम से जाने जाते थे। कथा के अनुसार रत्नाकर का जन्म प्राचीन भारत में गंगा के तट पर प्रचेतस ऋषि के यहां हुआ था, लेकिन रत्नाकर जंगल में खो गया और बड़ा होकर डाकू बन गया। आखिर में महर्षि नारद से मुलाकात के बाद वे रामभक्त बन गए और तपस्या में लीन हो गए। वाल्मीकि जयंती उत्तर भारत में विशेष उत्साह के साथ मनाई जाती है।

थिरुवनमियूर में है महर्षि वाल्मीकि का मंदिर

चेन्नई के थिरुवनमियूर में महर्षि वाल्मीकि मंदिर 1300 साल से भी ज्यादा पुराना एक मंदिर है। इसे मारकंडेश्वर मंदिर भी कहा जाता है। इस मंदिर का निर्माण चोल शासनकाल के दौरान किया गया था। धार्मिक मान्यता है कि भगवान शिव की पूजा करने के लिए ऋषि वाल्मीकि मारकंडेश्वर मंदिर में पूजा की थी। बाद में इस जगह का नाम थिरुवाल्मिकियूर रखा गया, जो अब थिरुवनमियूर में बदल गया है।

Tags: 2023Valmiki Jayanti DateValmiki Jayanti HistoryValmiki Jayanti Kab HaiValmiki Jayanti Significance
Previous Post

दुर्गा अष्टमी पर मां को जरूर अर्पित करें ये चीजें, मिलेगा मनचाहा वरदान

Next Post

जानलेवा डेंगू! NRLM के जिला प्रबंधक समेत दो की मौत, इस जिले में मचा हाहकार

Writer D

Writer D

Related Posts

Marriage
Main Slider

पति के लिए वरदान होती है ‘ऐसी’ पत्नियां, जानें वो खास गुण

01/04/2026
Chaitra Purnima
धर्म

चैत्र पूर्णिमा के दिन करें इन चीजों का दान, घर में होगा सुख समृद्धि का वास

01/04/2026
Bleach
फैशन/शैली

ब्‍लीच के बाद चेहरे पर होती है जलन, इन नुस्खों से मिलेगा आराम

31/03/2026
Cucumber Mocktail
खाना-खजाना

खीरे का सलाद नहीं बनाएं टेस्टी मॉकटेल, नोट करें ये रेसिपी

31/03/2026
Achari paneer tikka
खाना-खजाना

चाय के साथ बनाए ये टेस्टी रेसिपी, शाम बनेगी सुहानी

31/03/2026
Next Post
Dengue

जानलेवा डेंगू! NRLM के जिला प्रबंधक समेत दो की मौत, इस जिले में मचा हाहकार

यह भी पढ़ें

CM पुष्कर ने ज्ञानवाणी चैनल का किया शुभारंभ

27/09/2021
Lightning

आकाशीय बिजली गिरने से तीन किशोरों की मौत, एक घायल

26/07/2022
love bites

प्यार की निशानी को इन ब्यूटी टिप्स से छिपाएं

23/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version