• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिला सशक्तिकरण की ब्रांड एंबेसडर बनी वंदना कटारिया, CM धामी ने किया ऐलान

Writer D by Writer D
08/08/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, ख़ास खबर, खेल, राष्ट्रीय
0
Vandana Kataria

Vandana Kataria

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टोक्यो ओलंपिक में देश का नाम ऊंचा करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वन्दना कटारिया उत्तराखण्ड में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ब्रांड एंबेसडर होंगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीलू रौतेली पुरस्कार कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होते हुए यह घोषणा की। उन्होंने मातृ शक्ति को नमन करते हुए कहा कि कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा अनेक प्रयास किये जा रहे हैं। वंदना कटारिया ने देश के साथ राज्य का नाम रोशन किया है। ऐसे अन्य राज्य के खिलाड़ियों को आगे आने के लिए सरकार बेहतर मौका देने के लिए कार्य करेगी। इस मौके पर खिलाड़ी वन्दना कटारिया सहित 22 महिलाओं को आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में हर क्षेत्र में मातृ शक्ति की बड़ी भूमिका रही है। उत्तराखण्ड अलग राज्य निर्माण की मांग के लिए महिलाओं ने अहम भूमिका निभाई। जो लोग सीमित संसाधन होने पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हैं, उनकी अलग ख्याति होती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जीवन सामान्य परिस्थितियों में बीता, लेकिन आज उनकी कार्यशैली से भारत को वैश्विक पटल पर एक अलग पहचान मिली है। आज देश हर क्षेत्र में तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है।

खेलरत्न पुरस्कार के नामकरण का मोदी मैजिक

मुख्यमंत्री ने अपने बचपन के संस्मरणों को साझा करते हुए कहा कि प्रारम्भिक शिक्षा के दौरान हम भी तख्ती (पाटी) पर लिखते थे। आज केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण की दिशा में अनेक कार्य किये जा रहे हैं। राज्य सरकार का प्रयास है कि मातृ शक्ति को इन योजना का लाभ मिला। राज्य में मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना चलाई जा रही है।

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि तीलू रौतेली ने जिस वीरता का परिचय दिया, आज यह हमारे सामने एक इतिहास है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पिताजी ने आंगनबाड़ी केन्द्र के लिए अपनी जमीन दान दी थी।

Tags: Beti padhao beti bachao abhiyanDehradun Hindi Samachardehradun newsDehradun News in HindiLatest Dehradun News in Hinditokyo olympicUttarakhand Newsvandana katariya
Previous Post

खेलरत्न पुरस्कार के नामकरण का मोदी मैजिक

Next Post

हॉकी स्टार वंदना कटारिया समेत 22 महिलाओं को मिला तीलू रौतेली सम्मान

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

भराड़ीसैंण के भराड़ी देवी मंदिर में मुख्यमंत्री ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना

12/03/2026
Farooq Abdullah
Main Slider

20 साल से टारगेट पर थे Farooq Abdullah, जम्मू में हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

12/03/2026
Sevai Custard
खाना-खजाना

इफ्तार पार्टी के लिए बनाएं ये टेस्टी कस्टर्ड, ट्राई करें डिश

12/03/2026
Facial Yoga
फैशन/शैली

इस योगा से मिलेगा चमकता चेहरा

12/03/2026
Bridal Makeup
Main Slider

दुल्हन के मेकअप के दौरान न करें इस क्रीम का इस्तेमाल

12/03/2026
Next Post
Tilu Rauteli honor

हॉकी स्टार वंदना कटारिया समेत 22 महिलाओं को मिला तीलू रौतेली सम्मान

यह भी पढ़ें

nomination

भैंस पर सवार होकर नामांकन करने पहुंचा मुखिया पद का प्रत्याशी, कही ये बात

12/09/2021
Health Services

उत्तर प्रदेश को अब बोलिए ‘स्वस्थ प्रदेश’

19/09/2022
amitabh bachchan

बिग बी का नाम, आवाज और फोटो इस्तेमाल करना पड़ेगा भारी, जानें कोर्ट का फैसला

25/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version