Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हादसे का शिकार हुई वंदे भारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी ने हाल ही में दिखाई थी हरी झंडी

Vande Bharat Express

Vande Bharat Express

अहमदाबाद। भारत की सबसे आधुनिक और नई खूबियों से लैस नई पीढ़ी की हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Express) गुरुवार को सुबह 11:18 मिनट पर एक हादसे का शिकार हो गई। दरअसल यह ट्रेन वटवा और मणिनगर स्टेशन के पास जानवरों के झुंड से टकरा गई। ये ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के लिए आ रही थी। हादसे के दौरान वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन का फ्रंट का हिस्सा टूट गया।

अहमदाबाद रेलवे  PRO जीतेन्द्र जयंत के मुताबिक सुबह सवा 11 बजे के करीब ये हादसा हुआ। हादसे के बाद ट्रेन को 20 मिनट रोकना पड़ा। फिलहाल ट्रेन को ठीक करके रवाना कर दिया गया। इस वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Express) को 30 सितंबर को हरी झंडी दिखाई गई थी। यह ट्रेन 180 से 200 किमी/ प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

भारत की तीसरी वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Express)

यह देश में तीसरी वंदे भारत ट्रेन है। इससे पहले नई दिल्ली और वाराणसी तथा नई दिल्ली और माता वैष्णो देवी कटरा के बीच वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। यह ट्रेन गांधीनगर से अहमदाबाद होते हुए मुंबई तक जाती है फिर वापस इसी रूट से होकर गांधीनगर वापस आती है।

बस हादसा: 12 घंटे बाद खाई से सुरक्षित निकली दो साल की मासूम, मृत मां के सीने से लिपटी मिली

बता दें कि नई वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 सितंबर को हरी झंडी दिखाई थी। उन्होंने गांधीनगर से लेकर अहमदाबाद तक इसमें यात्रा भी की थी। इस ट्रेन के हर कोच में बैक्टीरिया फ्री एयर कंडीशनिंग रहेगी। आपातकालीन स्थिति के लिए हर कोच में चार लाइट लगी हैं। वहीं, लोकोपायलट और यात्रियों के बीच कम्यूनिकेशन के लिए भी सुविधा है।

Exit mobile version