Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी की बड़ी छलांग, प्रदेश में 5वें पायदान पर

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल की साप्ताहिक समीक्षा और प्रभावी निगरानी से माह अगस्त-2026 में यह सफलता मिली है।

पुलिस कमिश्नर कार्यालय के अनुसार, यह रैंकिंग कुल 50 मानकों पर तय होती है, जिसमें वाराणसी को 22 में पहला और छह में टॉप-5 में स्थान मिला है।

महिला अपराध, अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम, गोवध रोकथाम, आबकारी, गुण्डा, गैंगस्टर अधिनियम, अग्नि सुरक्षा अनापत्ति, नागरिक सेवाओं और डायल-112 में 100 फीसद कार्रवाई कर वाराणसी प्रदेश में पहले स्थान पर रहा। डायल-112 का औसत प्रतिक्रिया समय 4.90 मिनट रहा। पॉक्सो एक्ट में दूसरा और जघन्य अपराधों में चौथा स्थान मिला।

गौरतलब है कि 2023-24 में वाराणसी की रैंकिंग 70वें पायदान पर (अंतिम 10 जिलों में) थी, जो अब लगातार प्रयासों से टॉप-5 में बनी हुई है। काशी, वरुणा और गोमती जोन में 93.71 फीसद गुणवत्तापूर्ण जांच निस्तारण किया गया।

Exit mobile version