Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

वसुंधरा राजे चुनी हुई सरकार को गिराने की साजिश न करें : मेघवाल

वसुंधरा राजे

वसुंधरा राजे

नई दिल्ली। राजस्थान में कांग्रेस की अंदरूनी कलह सतह पर आने के बाद मचे राजनीतिक घमासान के बीच भारतीय जनता पार्टी के नेता और राज्य की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के करीबी माने जाने वाले कैलाश मेघवाल ने अपनी पार्टी को नैतिकता की सलाह दी है। मेघवाल ने कहा कि जनता द्वारा चुनी हुई किसी सरकार को गिराने की साजिश ठीक नहीं है।

छोटी कंपनियों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार कर रही एक और राहत पैकेज का ऐलान

बीजेपी विधायक मेघवाल ने कहा कि ‘राजस्थान की राजनीति आज पटरी से उतरी हुई है और इसकी वजह से जनता को बहुत परेशान होना पड़ रहा है। चुनी हुई किसी भी सरकार को अनावश्यक रूप से, अलोकतांत्रिक तरीके से हटाना गलत और अनैतिक है।

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे राज्य की अशोक गहलोत सरकार को बचाने का प्रयास कर रही हैं। बेनीवाल ने आरोप लगाया कि राजे ने इस बारे में कई कांग्रेसी विधायकों को फोन किए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, राजस्थान में अशोक गहलोत की अल्पमत वाली सरकार को बचाने का पुरजोर प्रयास कर रही हैं।

 

Exit mobile version