• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पहली बार रखने जा रही है वट सावित्री व्रत, यहां जानें पूरी जानकारी

Writer D by Writer D
17/04/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Vat Savitri Vrat

Vat Savitri Vrat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत (Vat Savitri Vrat) सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत महत्व रखता है। यह व्रत पति की लंबी उम्र और खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए रखा जाता है। वट सावित्री व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन व्रत करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस व्रत में कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है, खासकर जब आप पहली बार यह व्रत रख रही हों। अगर आप पहली बार वट सावित्री (Vat Savitri) व्रत रखने जा रही हैं, तो चलिए इस लेख में बताते हैं कि पहली बार वट सावित्री पूजा कैसे करें और इसके नियम क्या हैं।

वट सावित्री (Vat Savitri) पूजा कब है?

हर साल ज्येष्ठ माह में पड़ने वाली अमावस्या तिथि पर वट सावित्री व्रत रखा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल वट सावित्री व्रत 26 मई 2025 को रखा जाएगा। ऐसे में चलिए जानते हैं वट सावित्री व्रत के नियम क्या हैं।

पहली बार वट सावित्री (Vat Savitri) व्रत कैसे करें?

व्रत का संकल्प:- व्रत रखने के लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और लाल या पीले रंग के कपड़े पहनकर व्रत का संकल्प लें,

पूजा:- फिर बरगद के पेड़ की पूजा करें, उसकी जड़ में जल चढ़ाएं और उसके चारों ओर कच्चा धागा या कलावा लपेटें।

परिक्रमा:- पूजा करने के बाद वट पेड़ की सात बार परिक्रमा करें।

कथा:- वट सावित्री व्रत की कथा सुनें या पढ़ें।

पारण:- व्रत के बाद अगले दिन 11 भीगे हुए चने खाकर पारण करें।

वट सावित्री (Vat Savitri) व्रत के नियम क्या हैं?

इस व्रत को निर्जला रखने की मान्यता है। इस दिन सोलह श्रृंगार करना चाहिए और बरगद के पत्तों की माला पहननी चाहिए। इस व्रत के बाद अपनी सास का आशीर्वाद लें। वट सावित्री व्रत के बाद फल, अनाज, कपड़ा आदि एक टोकरी में रखकर किसी जरूरतमंद या ब्राह्मण को दान दें।

वट वृक्ष की कितनी परिक्रमा करनी चाहिए?

वट वृक्ष की हमेशा परिक्रमा घड़ी की दिशा में ही करनी चाहिए। इस दिन बरगद के वृक्ष की 7 परिक्रमा करनी चाहिए और इसमें 7 बार धागा लपेटना चाहिए।

वट सावित्री (Vat Savitri) व्रत में शाम को क्या खाना चाहिए?

धार्मिक मान्यता के अनुसार, वट सावित्री व्रत के दिन महिलाओं को आम का मुरब्बा, गुड़ या चीनी जरूर खाना चाहिए। इस दिन शिवजी को पूड़ी, चना और पूआ को भोग लगाकर प्रसाद के रूप में ग्रहण करना चाहिए।

वट सावित्री (Vat Savitri) व्रत में क्या-क्या सामान चाहिए?

धूप, मिट्टी का दीपक, अगरबत्ती, पूजा की थाली
सिंदूर, रोली, अक्षत
कलावा, कच्चा सूत, बांस का पंखा, रक्षासूत्र, सवा मीटर कपड़ा
बरगद का फल, लाल और पीले रंग के फूल
काला चना भिगोया हुआ, नारियल
श्रृंगार सामग्री
पान का पत्ता, बताशा
वट सावित्री व्रत कथा की किताब
सावित्री और सत्यवान की फोटो

वट सावित्री (Vat Savitri) व्रत क्यों किया जाता है?

धार्मिक मान्यता है कि वट सावित्री व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और परिवार में सुख-समृद्धि के लिए रखती हैं। ऐसा माना जाता है कि इस व्रत को करने से जीवन में सुख, समृद्धि, धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

वट सावित्री (Vat Savitri) के दिन क्या दान करना चाहिए?

वट सावित्री (Vat Savitri) के दिन महिलाओं को सुहान का सामान दान करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि वट सावित्री के दिन सुहाग का सामान दान करना शुभ होता है और इससे अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

वट सावित्री (Vat Savitri) व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए?

वट सावित्री (Vat Savitri) व्रत के दिन तामसिक चीजें जैसे मांस, मछली, प्याज, लहसुन आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन सिर्फ सात्विक भोजन करना चाहिए।

Tags: vat savitri
Previous Post

वरुथिनी एकादशी के दिन करें ये उपाय, बरसेगी श्री हरि कृपा

Next Post

वैशाख अमावस्या पर तर्पण के दौरान करें ये काम, मिलेगी पितृदोष से मुक्ति

Writer D

Writer D

Related Posts

Kartik Purnima
धर्म

कार्तिक पूर्णिमा पर करें तुलसी पूजा, जानें पूजन विधि और मुहूर्त

05/11/2025
Guru Nanak
Main Slider

कब मनाई जाएगी गुरु नानक जयंती? जानें पर्व का महत्व

05/11/2025
kalava
धर्म

इस दिन बांधे मौली, होंगे ये फायदे

05/11/2025
Aarti
Main Slider

भगवान की आरती करने के दौरान जरूर करें इन नियमों का पालन

05/11/2025
Boyfriend
फैशन/शैली

आपकी ये आदतें पार्टनर को दिलाती है गुस्सा

05/11/2025
Next Post
Vaishakh Amavasya

वैशाख अमावस्या पर तर्पण के दौरान करें ये काम, मिलेगी पितृदोष से मुक्ति

यह भी पढ़ें

Ramakant Yadav

सपा विधायक रमाकांत यादव को चार महीने की सजा

31/05/2023
arrested

प्राइमरी स्कूल की मासूम छात्राओं से दुष्कर्म करने वाला शिक्षा मित्र गिरफ्तार

23/09/2021
Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी के नेतृत्व में ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ के साथ उमड़ा हजारों महिलाओं का जनसैलाब

08/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version