Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महिलाओं के लिए बहुत सेफ, घूमे बिना किसी डर

solo traveler

solo traveler

लाइफ़स्टाइल डेस्क। सभी को घूमना पसंद है। आज भले कोरोना संक्रमण के चलते सभी अपने घरों में रहना पसंद कर रहे हैं। धीरे-धीरे अब सभी टूरिस्ट प्लेसेस खोले जा रहे हैं। सभी अपने दोस्तों और परिवार के साथ घूमने का प्लान तो बना ही रहे होंगे। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी है जो अकेले घूमना पसंद करते हैं। इनमें पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की भी बड़ी संख्या है।

भारत में सोलो वुमन ट्रैवलर्स की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसी महिलाओं के लिए सुरक्षा आज के दिन में सबसे बड़ा मुद्दा हैं। आज हम आपको भारत के उन जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप अकेले घूमना पसंद करेंगे। ख़ास कर महिलाओं के लिए ये प्लेस सुरक्षित मानी जाती हैं। इन जगहों पर महिलाएं बिना किसी डर-भय के घूम सकती हैं।

कुफरी

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में स्थित एक छोटा-सा हिल स्टेशन है। यहां कई खूबसूरत झीलें, बर्फ से ढंके पहाड़ और कई मनोरम दृश्य हैं, जिनका आनंद लिया जा सकता है। कुफरी महिलाओं के लिए सुरक्षा के लिए काफी बढ़िया स्थान है। कुफरी अपने यहां आने वाले पर्यटकों का स्वागत भी बेहद शानदार तरीके से करता है।

मुन्नार

भारत के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले पर्यटन स्थलों में से एक है। मुन्नार चाय बागान, प्राकृतिक खूबसूरती और हरियाली के लिए मशहूर है।यह के लोगों को उनकी गर्मजोशी के लिए जाना जाता है। जो बहार से आने वाले  पर्यटकों का दिल से स्वागत करते हैं।

पुद्दुचेरी

दक्षिण भारत के सबसे फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स पुद्दुचेरी। ये कई सालों तक फ्रांस का उपनिवेश रहा है। यह आप कई फ्रेंच कॉलोनियां भी देख सकते हैं। दरअसल, पूरे शहर को पूरी प्लानिंग के साथ फ्रेंच स्टाइल में बनाया गया है। पुडुचेरी के बीच बेहद शांत हैं और यहां आप घंटों अकेली बैठकर लहरों का मजा ले सकती हैं।

जयपुर

पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर महिलाओं की सुरक्षा के लिए बेहद सेफ डेस्टिनेशन है। यह का हवा महल, जल महल, सिटी पैलेस, आमेर का किला, जंतर-मंतर, नाहरगढ़ का किला, जयगढ़ का किला, बिरला मंदिर, गल्ताजी, गोविंद देव जी मंदिर, गढ़ गणेश मंदिर, सांघीजी जैन मंदिर आदि को घूमा जा सकता है।

Exit mobile version