Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा कोरोना पॉज़िटिव, अस्पताल में भर्ती

Prem Chopra

Prem Chopra

बॉलीवुड लीजेंड एक्टर प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा चोपड़ा भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। बॉलीवुड पर साए की तरह मंडरा रहे कोरोना  ने 86 साल के लीजेंड एक्टर को चपेट में ले लिया है।

प्रेम चोपड़ा  और उनकी पत्नी उमा चोपड़ा को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रेम चोपड़ा से पहले एकता कपूर, जॉन अब्राहम , डेलनाज ईरानी को भी कोविड पॉजिटिव के होने की जानकारी सामने आई थी।

प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा चोपड़ा के संक्रमित होने और लीलावती अस्पताल में भर्ती होने की खबर से उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा है। हालांकि डाक्टर्स का कहना है कि प्रेम चोपड़ा  और उनकी पत्नी को एक या दो दिनों में अस्पताल से डिस्चार्ज करके घर भेज दिया जाएगा।

जॉन अब्राहम के बाद फिल्म निर्माता एकता कपूर भी आईं कोरोना की चपेट में

डॉ. जलील पारकर ही प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी की देखरेख कर रहे हैं। दोनों को मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कॉकटेल दिया गया है। डॉक्टर्स का कहना है दोनों ठीक हो रहे हैं। 80 साल से ज्यादा उम्र होने पर भी दोनों की रिकवरी तेजी से हो रही है।

Exit mobile version