• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय ने पास की NEET परीक्षा, सीएम योगी ने दी बधाई

Writer D by Writer D
14/06/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बदायूं, शिक्षा
0
Vibhu Upadhyay

Vibhu Upadhyay

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बदायूं/लखनऊ। जब हौसले बुलंद हों तो सफलता की इबारत लिख जाती है। इसमें भी संस्कारित और अनुशासित जीवन शैली हो तो सफलता अपने आप ही कदम चूमती है। बदायूं में कछला के गंगा घाट पर आरती करने वाले विभु उपाध्याय (Vibhu Upadhyay ) ने नीट (NEET) की परीक्षा पास कर सफलता की ऐसी ही प्रेरक कहानी लिखी है। मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने विभु उपाध्याय को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने विभू (Vibhu Upadhyay ) की सफलता को संस्कारित और अनुशासित जीवन की उपलब्धि भी बताया। विभु रात में चार घंटे और दिन में पांच घंटे पढ़ाई करते थे। 2019 से लगातार वह कछला के गंगा घाट पर जाकर एक घंटा गंगा आरती में शामिल होते थे। विभु (Vibhu Upadhyay ) का कहना है गंगा आरती में जुड़ने से उन्हें अपनी सनातन संस्कृति से जुड़ने का आभास होता था। उन्हें अपनी संस्कृति से जुड़ना अच्छा लगता है। गंगा मैया के आशीर्वाद से वह कभी निराश नहीं हुए। नीट की परीक्षा पास कर इस मुकाम तक पहुंचे हैं। अब उनके एमबीबीएस डॉक्टर बनने का सपना साकार हो जाएगा।

एमबीबीएस डॉक्टर बनना चाहते हैं विभु, नीट परीक्षा में मिले 622 अंक

नगर पंचायत कछला के रहने वाले विभु उपाध्याय (Vibhu Upadhyay) ने नीट की परीक्षा में 622 अंक हासिल किए हैं। परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद उनके घर बधाई देने वालों की लाइन लगी रही। विभु के पिता नीरज शर्मा कछला गंगा आरती समिति के सदस्य और प्राइवेट पशु डॉक्टर भी हैं।

NEET UG रिजल्ट घोषित, प्रांजल अग्रवाल और प्रबंजन जे बने टॉपर

उन्होंने बताया कि विभु ने इंटर की परीक्षा आरके पब्लिक स्कूल से पास की थी। प्रथम वर्ष में ही नीट परीक्षा पास कर अपने माता-पिता और कछला का नाम रोशन किया। नीरज शर्मा ने बताया कि विभु उपाध्याय गंगा आरती में नियमित शामिल होते थे। परीक्षा के दौरान या कोटा जब तक रहे शामिल नहीं हो पाए। इसके अतिरिक्त कछला रहने के दौरान वह नियमित गंगा आरती में जाते थे।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने ट्वीट कर विभु को दी बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विभु उपाध्याय (Vibhu Upadhyay) को ट्वीट कर उसकी सफलता के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री  योगी ने कहा कि यह प्रेरक उपलब्धि संस्कारित एवं अनुशासित जीवन शैली का प्रतिफल है। इस अप्रतिम सफलता के लिए उन्होंने विभु उपाध्याय के उज्जवल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री  ने लिखा कि मां गंगा का आशीर्वाद सदा ऐसे ही उन पर बना रहे।

Tags: Badayun Newscm yogineet 2023neet examup newsVibhu Upadhyay
Previous Post

यूपी में हो रही है रिकार्ड विद्युत आपूर्ति, 3 लाख से ज्यादा बदले जा चुके हैं ट्रांसफार्मर

Next Post

लोक सेवा आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष प्रो. राणा ने सीएम धामी से की भेंट

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

एके शर्मा ने आयोजित किया जनसुनवाई कार्यक्रम, प्रदेशभर से पहुंचे लोगों की समस्याओं का किया त्वरित निस्तारण

07/05/2026
Governor dissolves West Bengal Assembly
Main Slider

पश्चिम बंगाल में विधानसभा भंग, ममता के इस्तीफा नहीं देने के बाद राज्यपाल ने लिया एक्शन

07/05/2026
cm dhami-cm yogi
Main Slider

यमकेश्वर में योगी-धामी की साझा हुंकार, विकास और आध्यात्मिक चेतना का दिया संदेश

07/05/2026
CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश में अब ‘तुष्टीकरण’ नहीं, ‘संतुष्टिकरण’ की राजनीति: सीएम योगी

07/05/2026
Samrat cabinet expanded in Bihar, ministers take oath
Main Slider

बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार, भाजपा से 15 और जदयू कोटे से 12 मंत्रियों ने ली शपथ

07/05/2026
Next Post
cm dhami

लोक सेवा आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष प्रो. राणा ने सीएम धामी से की भेंट

यह भी पढ़ें

CM Yogi

सीएम योगी ने महाकुम्भ को वैश्विक इवेंट बनाने में मीडिया की भूमिका को सराहा

27/02/2025
share market

हाई रिकॉर्ड पर बंद हुआ शेयर बाजार

16/12/2020
Dead Bodies

दूषित जल के सेवन से तीन बच्चों की मौत, मचा हड़कंप

10/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version