• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उप राष्ट्रपति नायडू ने पं दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि

Writer D by Writer D
16/04/2022
in उत्तर प्रदेश, चंदौली, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंदौली/वाराणसी। उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू (Vice President Naidu) ने वाराणसी के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन शनिवार को पड़ाव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 63 फुट ऊंची प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान उन्होंने सेल्फी प्वाइंट पर पत्नी एम.उषा नायडू, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत कई प्रमुख लोगों के साथ फोटो भी खिंचवाई। इसके बाद उपवन की दीवारों और भित्ति पर अंकित चित्रों के माध्यम से पंडित जी के जीवन दर्शन को जाना।

The Vice President, Shri M. Venkaiah Naidu and his spouse Smt. Usha Naidu paying floral tributes to Pandit Deen Dayal Upadhyaya at Pt. Deen Dayal Upadhyaya Smriti Sthal in Varanasi today. #DeenDayalUpadhyaya pic.twitter.com/TLmScXVspP

— Vice President of India (@VPSecretariat) April 16, 2022


उपवन परिसर में गोल्फ कार्ट से भ्रमण कर उप राष्ट्रपति ने दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र पर बनी थ्रीडी फिल्म का अवलोकन किया। लगभग 17 मिनट की लघु फिल्म को देखने के बाद आंखें बंद कर एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता को स्मरण करते रहे। इसके बाद परिसर में बने मॉडल शो केश का अवलोकन किया। वीडीए उपाध्यक्ष ईशा दुहन ने उपवन के प्रथम एवं द्वितीय फेज में होने वाले संपूर्ण कार्यों की जानकारी दी।

संग्रहालय में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पाठक और राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल ने पंडित जी की एक प्रतिमा स्मृति स्वरूप भेंट की। इसके बाद उप राष्ट्रपति बरेका गेस्टहाउस में विश्राम के लिए चले गये। दोपहर में बरेका अतिथि गृह में विश्राम के बाद शाम साढ़े चार बजे उप राष्ट्रपति बाबतपुर एयरपोर्ट जाएंगे। वहां से हैदराबाद के लिए रवाना होंगे।

उपराष्ट्रपति नायडू ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी, स्वर्णिम गर्भगृह देख हुए अभिभूत

बरेका के महाप्रबंधक ने की मुलाकात

बनारस रेल इंजन कारखाना के अधिकारी अतिथि गृह में ठहरे उप राष्ट्रपति नायडू से बरेका महाप्रबंधक अंजली गोयल ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान गोयल ने बरेका की कार्यप्रणाली एवं इंजन निर्माण से संबंधित गतिविधियों को बताया।

इसके बाद बरेका निर्मित रेल इंजन का लोको मॉडल स्मृति स्वरूप भेंट किया। इस अवसर पर बरेका के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रणवीर सिंह चौहान, मुख्य सर्विस विद्युत इंजीनियर डॉ सुजीत मिश्रा, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक विजय एवं जनसम्पर्क अधिकारी राजेश कुमार उपस्थित रहे।

Tags: chandauli newsup newsvaranasi newsVice President Naidu
Previous Post

नमो ऐप पर ‘मोदी मास्टर क्लास’ से जुडकर लें परीक्षा को स्ट्रेस फ्री बनाने के टिप्स

Next Post

हनुमान जयंती पर बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे दी हनुमान जयंती की बधाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Rural Stadiums
उत्तर प्रदेश

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

06/03/2026
Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

यूपीएससी परीक्षा में शामली की बेटी आस्था जैन ने फहराया परचम, केशव प्रसाद मौर्य ने दी बधाई

06/03/2026
CM Yogi
Main Slider

शासन, प्रशासन और उद्योग जगत मिलकर प्रदेश के विकास और सुरक्षा को नई मजबूती प्रदान कर रहे: सीएम योगी

06/03/2026
Abhyudaya Yojana gives wings, 6 candidates selected in UPSC-2025
उत्तर प्रदेश

अभ्युदय योजना से मिली उड़ान, यूपीएससी-2025 में 6 अभ्यर्थियों का चयन

06/03/2026
Dismissed
Main Slider

भ्रष्टाचार पर चला सीएम योगी का चाबुक, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक बर्खास्त

06/03/2026
Next Post
Amitabh Bachchan

हनुमान जयंती पर बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे दी हनुमान जयंती की बधाई

यह भी पढ़ें

टोक्यो पैरालंपिक: भारत की झोली में आया दूसरा गोल्ड, सुमित अंतिल बने गोल्डन बॉय

30/08/2021
Dev Deepawali

देव दीपावली पर पांच लाख पर्यटकों के आने की उम्मीद, अभेद्य किला होगी काशी

06/11/2023
Kalpavas

कुंभ मेला में कल्पवास हैं विशेष महत्व, जानें इसके नियम

02/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version