फिरोजाबाद। थाना रजावली पुलिस टीम ने रविवार को एक शातिर लूटेरे को लूट से सम्बन्धित आधार कार्ड, पैन कार्ड, एक डायरी व अवैध असलहा सहित गिरफ्तार (Arrested)किया है। पुलिस ने उसे जेल भेजा है।
थाना प्रभारी रजावली उमापति मिश्र पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गस्त पर थे तभी उन्होंने सूचना पर लूट के मामले में वांछित अभियुक्त शंकर सिंह पुत्र कप्तान सिंह निवासी गढी बैसाल थाना रजावली को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक तमन्चा 315 बोर व एक कारतूस 315 बोर व एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, एक डायरी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार बरामद तमन्चा के बारे में अभियुक्त ने पूछने पर बताया कि इसी तमन्चे को लेकर वह लूट आदि की घटनाओं को अपने साथियों के साथ करता था।








