Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मकान का ताला तोड़कर शातिर चोरों ने उड़ाए नगदी व जेवरात

Loot

लखनऊ। इंदिरानगर इलाके में रहने वाले एक रियल एस्टेट कारोबारी के मकान का ताला तोड़कर शातिर चोरों ने नगदी और जेवरात समेत अन्य सामान पार कर ले गए। गुरुवार को पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।

प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी के मुताबिक, पीड़ित राजकुमार तिवारी स्थानीय थाना इलाके के विवेकानंद कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने बताया गत 13 मार्च को अपने पैतृक गांव गए थे। इसके बाद वापस लौटे तो मकान का ताला टूटा हुआ था। साथ ही घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। जिसे देख पीड़ित परिवार हैरान रह गया।

महिला सिपाही के साथ छेड़छाड़, मुख्यरोपी गिरफ्तार, दो फरार

आनन-फानन में पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घंटों तक छानबीन की है। लेकिन, चोरों का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका है। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी थी। उप निरीक्षक दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

साथ ही मामले की छानबीन की जा रही है। जांच पड़ताल में पता चला कि शातिर चोर मकान सूनसान देखकर गेट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गए थे। इसके बाद वारदात को अंजाम दी है।

Exit mobile version