Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कटरीना को लगी विक्की कौशल के नाम की हल्दी, मचेगी महिला संगीत की धूम

कटरीना कैफ और विक्की कौशल की हल्दी सेरेमनी शुरू हो गई है। उसके बाद अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। रात में डिनर के बाद आफ्टर पार्टी शुरू होगी। आज भी कई बड़े सेलेब्स शादी में शामिल होने आ सकते हैं।

इनमें शाहरुख खान, करण जौहर, रितिक रोशन, अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और अक्षय कुमार के नाम शामिल हैं। सवाई माधोपुर के होटल ताज में अक्षय कुमार के रुकने की व्यवस्था की गई है। वहीं शाहरुख, विराट और रितिक के लिए होटल ओबेरॉय में बुकिंग है।

7 दिसंबर को मेंहदी का कार्यक्रम हुआ था, उसके बाद शाम को राजस्थानी संगीत की महफिल सजी थी। शादी में संगीत का कार्यक्रम कल और आज दोनों दिन जारी रहेगा। 7 को पंजाबी सिंगर गुरदास मान ने भी पंजाबी गीतों से विक्की कैट की संगीत सेरेमनी को रोशन किया था। कल की संगीत सेरेमनी में ‘बचना ए हसीनों…, ‘तू मेरा हीरो.., पिला दे पेग बलिए.., यह दुनिया ऊटपटांगा… और यलो यलो सॉलिड मस्ती छाई…’ जैसे गानों पर दूल्हा-दुल्हन ने जमकर डांस किया।

9 दिसंबर को सात फेरे लेंगे विक-कैट

शादी का कार्यक्रम 9 दिसंबर को दोपहर 1 बजे से शुरु होगा। सबसे पहले विक्की की सेहरा बंदी होगी, 3 बजे विक्की मंडप पहुंचेंगे, शाम को कपल सात फेरे लेंगे। रात 8 बजे डिनर शुरू होगा और उसके बाद पूल साइड पार्टी शुरू होगी।

Exit mobile version