Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Video : खेसारी लाल यादव का गाना ‘देख गारी मत द’ने मचाया सोशल मीडिया पर धमाल

खेसारी लाल यादव

खेसारी लाल यादव का नया सॉन्ग

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘देख गारी मत द’ जमकर धमाल मचा रहा है। इस गाने में खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका  की जोड़ी का जादू दर्शकों पर खूब चढ़ रहा है। खेसारी लाल और अंतरा सिंह की आवाज में गाए गए इस गाने को लेकर उनके फैन्स के बीच में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।

खेसारी लाल का गाना ‘देख गारी मत द’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। इस गाने को यू-ट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है। गाने को अबतक 75 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है। दर्शकों को खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका की जोड़ी खूब पसंद आ रही है। यह गाना ‘देख गारी मत द’ (Dekha Gari Mat Da) को यू-ट्यूब पर स्पीड रिकॉर्डस भोजपुरी के ऑफिशियल यू-ट्यूब चैनल ने जारी किया है।

देश में 21 सितंबर से स्कूल खोलने की तैयारियों की जानें राज्यवार क्या है स्थिति?

खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘देख गारी मत द’ देखें Video:

खेसारी लाल और अंतरा सिंह द्वारा गाए इस गाने के बोल काफी मजेदार हैं। गाने में खेसारी और अंतरा की केमिस्ट्री देखने लायक है। इस गाने के बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं। जबकि इसका म्यूजिक ओम झा ने दिया है।

IPL-13 का कार्यक्रम जारी, मुंबई-चेन्नई के बीच होगा पहला मैच, देखे पूरा शेड्यूल

बता दें इसे पहले खेसारी लाल यादव का एक और गाना ‘लभर से शादी’ 8 सितंबर को रिलीज हुआ था। इस गाने को भी खूब पसंद किया गया। इस गाने को अब तक 14 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Exit mobile version