• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दलित किशोर की पिटाई व पैर चटवाने का वीडियो आया सामने, आठ गिरफ्तार

Writer D by Writer D
20/04/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, रायबरेली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायबरेली । जिले के जगतपुर थाना क्षेत्र में दसवीं के एक दलित (Dalit) छात्र की पिटाई और एक युवक द्वारा उससे अपने पैर चटवाने ( licking feet) का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

क्षेत्राधिकारी (सीओ) डलमऊ अशोक सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार मामले में अनुसूचित जाति जनजाति अत्यातार निवारण अधिनियम (एससी-एसटी एक्ट), 147 (उपद्रव के दोष में दो वर्ष कारावास) 149 (विधिविरुद्ध जनसमूह के किसी सदस्य द्वारा किये गये अपराध में जनसमूह का हर सदस्य दोषी) और 506 (आपराधिक धमकी के लिए दंड) समेत अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रायबरेली जिले के जगतपुर थाना क्षेत्र के जगतपुर कस्बा निवासी एक दलित छात्र की पिटाई का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर काफी प्रसारित हुआ। जानकारी के अनुसार 10 अप्रैल को दलित किशोर का एक साथी उसके घर पहुंचा और उसे मोटरसाइकिल पर बिठाकर रामलीला मैदान ले गया। वहां से घूमने की बात कह कर उसे सलोन रोड की तरफ ले गया, जहां कई युवक उसे बाइक पर बिठाकर एक बाग में ले गए।

बताते हैं कि बाग में छात्र की पहले पिटाई की गई जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। इसके बाद काफी देर उसे बिठाकर रखा गया और फिर दलित छात्र से एक युवक ने अपने पैर चटवाये। इसका भी वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया।

वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होने के बाद किशोर अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।

Tags: crime newsraibaelliy news
Previous Post

भाजपा छोड़ सपा में शामिल हुए पूर्व विधायकों पर कसा शिकंजा

Next Post

IPL 2022: बेंगलुरु ने लखनऊ को 18 रनों से दी मात

Writer D

Writer D

Related Posts

Maulana Mahmood Madani
उत्तर प्रदेश

KGMU से सटी दरगाहों पर एक्शन से महमूद मदनी भड़के, दी ये चेतावनी

28/01/2026
Moeed Khan
उत्तर प्रदेश

अयोध्या गैंगरेप केस: सपा नेता मोईद खान को बड़ी राहत, कोर्ट ने किया बरी

28/01/2026
Prateek Yadav-Aparna Yadav
Main Slider

हो गया पैचअप! प्रतीक यादव ने Insta पर शेयर की अपर्णा यादव संग तस्वीर, लिखा- All is Good

28/01/2026
CM Yogi inaugurated the Siddharthnagar Festival
Main Slider

उपद्रव से उत्सव प्रदेश की ओर बढ़ रहा उत्तर प्रदेश: सीएम योगी

28/01/2026
Stray Dogs
क्राइम

आवारा कुत्तों के कत्लेआम का खुलासा, 18 हजार में तय हुई मौत

28/01/2026
Next Post

IPL 2022: बेंगलुरु ने लखनऊ को 18 रनों से दी मात

यह भी पढ़ें

यूपी बोर्ड की परीक्षा में 51 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल, बसों की रहेगी व्यवस्था

23/03/2022
CM Yogi

सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ के दर पर झुकाया शीश

07/10/2024
आ गया टोयोटा की पहली इलेक्ट्रिक कार का टीजर, क्रेटा ईवी को देगी सीधी टक्कर

EV मार्केट में धमाका करने आ रही Toyota, टीज़र हुआ रिलीज़

08/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version