Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

विद्युत जामवाल ने फैन्स संग शेयर किया हैरतअंगेज वीडियो

Vidyut Jammwal

विद्युत जामवाल

नई दिल्ली| बॉलीवुड के एक्शन स्टार विद्युत जामवाल ने अपने प्रशंसको के बीच एक हैरतअंगेज वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में विद्युत हाथ से ईंट तोड़ते नजर आ रहे हैं। साथ ही फैन्स को फिटनेस टिप्स भी दे रहे हैं।

विद्युत जामवाल ने फिटनेस को ध्यान में रखते हुए लोगों का मनोरंजन और उन्हें प्रेरित करने के लिए हैरतअंगेज स्टंट्स वाला वीडियो शेयर किया है। बियर बॉटल पुश अप्स, चक्रासन, पानी पर चलना, अपने हाथ की तेज गति से कई मोमबत्तियों को बुझाना, चलती हुई एस्केलेटर पर पुश अप करना, तीन बॉटल्स के ढक्कन को एक ही झटके में अपने पैरों से खोलना, अपनी मुट्ठी में एक अंडे को दबाते हुए ईंटों को हाथ से तोड़ना, यह सब विद्युत एक वीडियो में करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो निश्चित रूप से आपको दंग कर देगा।

Exit mobile version