Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मान सरकार का भ्रष्टाचार पर सबसे बड़ा एक्शन, अपने ही MLA पर मरवा दी रेड

Vigilance raid at AAP MLA Raman Arora's house

Vigilance raid at AAP MLA Raman Arora's house

जालंधर। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा (Raman Arora) के खिलाफ कुछ शिकायतें मिली थीं, जिसमें उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया था। इस आरोपों के बाद अब सरकार ने उनके खिलाफ विजलेंस ने छापेमारी की है।

जानकारी के मुताबिक, पंजाब सरकार के अधिकारी मामले की जांच के लिए सुबह रमन अरोड़ा (Raman Arora) के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घर की तलाशी ली, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, गिरफ्तारी के बाद उन्हें किस पुलिस स्टेशन ले जाया जाएगा इसकी अभी जानकारी सामने नहीं आई है।

रमन अरोड़ा (Raman Arora) पर हैं ये आरोप

दरअसल, कुछ शिकायतें सरकार तक पहुंची थीं, जिसमें रमन अरोड़ा (Raman Arora) पर नगर निगम अधिकारियों से जालंधर के लोगों को झूठे नोटिस भेजने का आरोप लगाया गया था। इन नोटिसों के चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। आरोप है कि रमन अरोड़ा लोगों से पैसे लेकर उन नोटिसों को वापस करवाता था। वहीं, कुछ दिन पहले ही पंजाब सरकार ने उनको मिली सुरक्षा वापस ले ली थी।

हर विधानसभा में एक मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम और हर मंडल में स्पोटर्स कॉलेज बनाए जाएं : मुख्यमंत्री योगी

जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा (Raman Arora) सिक्योरिटी वापस होने के बाद बिना किसी सुरक्षा घेरे में थे। राज्य सरकार या पुलिस अधिकारियों ने इस कदम के पीछे कोई कारण सार्वजनिक नहीं दिया था। अरोड़ा ने कारण बताने से भी इनकार कर दिया था, जिससे राजनीतिक हलकों में अटकलें लगाई जा रही थीं कि आखिर सत्ताधारी पार्टी को किस बात पर गुस्सा आया और विधायक को उनकी सुरक्षा पूरी तरह वापस लेने के कारण शर्मिंदा होना पड़ा।

Exit mobile version