Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इस फेमस एक्टर पर टूटा दुखों का पहाड़, 16 की बेटी ने की सुसाइड

Vijay Antony

Vijay Antony

साउथ के फेमस एक्टर और म्यूजिक डायरेक्टर विजय एंटनी (Vijay Antony) की बेटी ने आत्महत्या (Suicide) कर ली है। विजय एंटनी की बेटी का नाम मीरा था, जो चेन्नई के प्राइवेट स्कूल से 12वीं की पढ़ाई कर रही थीं। बताया जा रहा है कि मीरा पिछले काफी दिनों से स्ट्रेस में थीं। कथित तौर पर, मीरा ने मंगलवार को चेन्नई में अपने घर पर फांसी लगा ली। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो विजय एंटनी (Vijay Antony) की बेटी मीरा सुबह करीब 3 बजे अपने घर में मृत पाई गईं थी। मीरा की उम्र 16 साल थी और काफी दिनों से डिप्रेशन में थीं। मीरा को तुरत हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बेटी की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

तमिल सिनेमा के एक्टर हैं विजय एंटनी (Vijay Antony)

विजय एंटनी (Vijay Antony) एक शानदार एक्टर के साथ-साथ बेहतरीन कंपोजर हैं, जो तमिल सिनेमा में काम करते हैं। विजन ने कई सालों तक सिर्फ बतौर म्यूजिक कंपोजर काम किया, लेकिन अब वो एक प्रोड्यूसर, एक्टर, म्यूजिशियन और डायरेक्टर भी काम कर चुके हैं।

टाइगर श्रॉफ की फिल्म गणपथ का नया पोस्टर रिलीज

विजय (Vijay Antony) की पत्नी का नाम फातिमा विजय एंटनी है, जो प्रोडक्शन हाउस का काम संभालती हैं। विजय के दो बेटियां मीरा और लारा हैं। जल्द ही विजय की फिल्म ‘रथम’ रिलीज होने वाली है, जिसे लेकर काफी तैयारियां चल रही हैं।

Exit mobile version