Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

विजय पाल सिंह ने किया 1 करोड़ के सवाल पर गेम क्विट

KBC 12

KBC 12

नई दिल्ली| टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 12’ की गुरुवार को शुरुआत हॉट सीट पर मौजूद कंटेस्टेंट विजय पाल सिंह के साथ हुई। वह 25 लाख रुपये बुधवार को जीत चुके थे। इसके साथ ही उनके पास दो लाइफ लाइन भी मौजूद थीं। विजय पाल सिंह 50 लाख का भी सही जवाब दे देते हैं। अमिताभ बच्चन ने उनसे एक करोड़ का सवाल पूछा, जिसका जवाब उन्हें नहीं पता था। जीती हुई धनराशि को खो जाने के डर से विजय पाल सिंह ने खेल को क्विट करने का फैसला लिया।

पति करण सिंह ग्रोवर को बहुत मिस कर रही हैं बिपाशा बसु

यह था प्रश्न

शोभाराम कुमावत राजस्थान राज्य के गठन के एक चरण में आने वाले किस संक्षिप्त कालीन संघ के एकमात्र मुख्यमंत्री बने?

A-    बृहद् राजस्थान

B-    राजस्थान संघ

C-    मत्स्य संघ

D-    संयुक्त राजस्थान संघ

इसका सही जवाब मत्स्य संघ था। बता दें कि विजय पाल सिंह एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के बहुत बड़े फैन हैं। वह सलवा, मध्य प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं। अमिताभ बच्चन को विजय ने बताया कि वह कियारा आडवाणी से शादी करना चाहते हैं। इतना ही नहीं, विजय, कियारा की फोटो भी अपनी जेब में लेकर आते हैं और कहते हैं कि कियारा उनके लिए लकी हैं।

विजय कहते हैं कि उन्होंने अपने कमरे में पूरी दीवार पर कियारा की फोटो लगाई हैं, जिसे सुनकर बिग बी भी चौंक कर उन्हें देखते हैं और फिर हंसने लगते हैं।

Exit mobile version