• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान,बोले-‘बंगाल में निष्पक्ष चुनाव होने की संभावना नहीं’

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बंगाल में इस वक्त साफ-सुथरे इलेक्शन को लेकर बातें सोचना एकदम गलत है।

Desk by Desk
29/09/2021
in ख़ास खबर, पश्चिम बंगाल, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता। भवानीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर अब बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में इस वक्त साफ-सुथरे इलेक्शन को लेकर बातें सोचना एकदम गलत है, यहां निष्पक्ष चुनाव होने की संभावना 1% भी नहीं है, यहां पोलिंग बूथ पर कब्जे होंगे, मतदाताओं को धमकाया जाएगा, उन्हें डराया जाएगा, यहां चुनाव पर कब्जा करने वाला काम होगा, जो हालात इस वक्त यहां है उस हिसाब से यहां कुछ भी सही हो ही नहीं सकता है।

बता दें कि, भवानीपुर से पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं और बीजेपी ने उनके खिलाफ प्रियंका टिबरेवाल को उम्मीदवार बनाया है। ममता नंदीग्राम में चुनाव हार गईं थीं। उन्हें सीएम बने रहने के लिए यह चुनाव जीतना जरूरी है। इस कारण भवानीपुर का विधानसभा चुनाव काफी अहम हो गया है।

हाई स्लिट पर्पल ड्रेस में उर्फी जावेद ने दिखाए अपने सेक्सी लेग्स, फैंस के उड़े होश

विजयवर्गीय ने दिलीप घोष के बयान का किया समर्थन

कैलाश विजयवर्गीय ने दिलीप घोष की बात को सही ठहराते हुए कहा कि, उन्होंने जो बोला है वो सही कहा है, यहां चुनाव निष्पक्ष होने की कोई भी संभावना नहीं है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के भवानीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रचार खत्म हो चुके हैं, 30 सितंबर को वोटिंग होनी है। इस सीट पर सीधा मुकाबला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बीजेपी की प्रियंका टिबरेवाल के बीच है।

आपको बता दें कि, इस सीट पर विजय हासिल करना ममता के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। वो पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में नंदीग्राम से चुनाव हार चुकीं है, उन्हें बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने बहुत ही क्लोज मुकाबले में हराया था। ऐसे में भवानीपुर विधानसभा सीट पर जीत हासिल करना टीएमसी और सीएम ममता दोनों के लिए बड़ा चैलेंज है। इसलिए तृणमूल ने यहां जमकर एड़ी-चोटी का दम लगाया है।

हाईकोर्ट ने उपचुनाव पर रोक लगाने से किया इंकार

भवानीपुर की सीट के इलेक्शन को लेकर कोलकाता हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया, कोर्ट ने 30 सितंबर को होने वाले उपचुनाव पर रोक लगाने से मना कर दिया। बीजेपी नेता दिलीप घोष ने चुनाव आयोग से मांग की थी कि भवानीपुर उपचुनाव को स्थगित कर दिया जाए क्योंकि टीएमसी ने उपद्रव कर रखा है। हमारी पार्टी को प्रचार करने से रोका जा रहा है। जब हमने इसका विरोध किया तो हमारे कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की जा रही है , हमारे प्रचार अभियान को रोका जा रहा है, जो कि सरासर गलत है।

Tags: Bhawanipur SeatDilip GhoshKailash Vijyavargiyawest bengal election
Previous Post

हाई स्लिट पर्पल ड्रेस में उर्फी जावेद ने दिखाए अपने सेक्सी लेग्स, फैंस के उड़े होश

Next Post

एक बार फिर सामने आया चोटी कटने का मामला, जांच में जुटी पुलिस

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

नारी शक्ति को मिलेगा पूरा अधिकार, सीएम धामी बोले- महिला आरक्षण ऐतिहासिक कदम

15/04/2026
CM Dhami
राजनीति

देहरादून में नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज, सीएम धामी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

15/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

हर स्कूल में बजेगी वॉटर बेल, हीटवेव से बचाव को सरकार अलर्ट

15/04/2026
CM Dhami
राजनीति

युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत : सीएम धामी

15/04/2026
Boiler explodes at Vedanta Power Plant
Main Slider

वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 40 मजदूर घायल

14/04/2026
Next Post
फिर आया चोटी कटने का मामला

एक बार फिर सामने आया चोटी कटने का मामला, जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें

ChatGPT से ब्रेक लेना चाहते हैं? तो लैपटॉप और मोबाइल से ऐसे डिलीट करें अकाउंट

ChatGPT से ब्रेक लेना चाहते हैं? तो लैपटॉप और मोबाइल से ऐसे डिलीट करें अकाउंट

12/01/2026
no smoking day

आइये देखें धूम्रपान को लेकर लोगों के मन में क्या है मिथक

09/03/2022
rape

सम्मान निधि योजना के बहाने रूपये उड़ाने वाले दो गिरफ्तार, एक फरार

10/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version