Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मास्टर माइंड के नाम से मशहूर विकास गुप्ता हुए कोरोना संक्रमित

Master Mind famous Vikas Gupta got corona infected

Master Mind famous Vikas Gupta got corona infected

छोटे पर्दे का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 11 (Bigg Boss 11) का हिस्सा रह चुके विकास गुप्ता (Vikas Gupta) काफी सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने शो में अपनी एक अलग ही पहचान बना ली थी। शो मे अपनी शानदार परफॉर्मेंस के चलते वह टॉप 3 में आ पहुंचे। हालांकि वह बिग बॉस 11 का खिताब तो नहीं जीत सके लेकिन उन्हें मास्टर माइंड का टाइटल जरूर मिल गया। वे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। अक्सर वे अपनी डेली रूटीन के बारे में बताते रहते हैं। ऐसे में विकास गुप्ता ने खुद को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। दरअसल विकास कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद उन्होंने खुद को होम क्वॉरेंटाइन कर लिया है।

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा हर बार पॉजिटिव रहना अच्छी बात नहीं है मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया हूं। मैं उन सभी से रिक्वेस्ट करता हूं जो पिछले कुछ समय में मेरे संपर्क में आए हैं वह अपनी जांच जरूर करा ले। फिलहाल मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और घर पर क्वॉरेंटाइन में हूं। उम्मीद है जल्दी रिकवर हो जाऊंगा।

एक बार फिर ‘अनुपमा’ टीआरपी लिस्ट में टॉप पर, देखिये टॉप 5

बता दे विकास गुप्ता ने जैसे ही सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी फैंस के साथ साथ उनके तमाम दोस्त यार भी उनके जल्द ठीक होने की कामना करते दिखाई दिए। गौहर खान, शेफाली बग्गा, जान कुमार सानू, मनीष नागदेव जैसे तमाम सेलेब्स ने विकास के जल्द ठीक होने की कामना की।

 

Exit mobile version