Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Bigg Boss 14 से निकलने के बाद विकास गुप्ता ने शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली| ‘बिग बॉस-14’ से सोमवार को बाहर निकलने के बाद विकास गुप्ता ने एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में विकास कहते हैं जो उनके साथ हुआ, उसे समझने के लिए उन्हें अकेले में कुछ समय चाहिए। इसके अलावा विकास ने कहा कि उन्हें उनकी गलती की सजा मिली है।

विकास वीडियो में कहते हैं, ‘आप सभी को हैल्लो, हां मैं बिग बॉस हाउस से बाहर आ चुका हूं। मैंने अपने आप को कैद कर लिया एक जगह पर। मैं अकेले हूं और जो मेरे साथ हुआ उसे समझने की कोशिश कर रहा हूं। मैंने बहुत कुछ बोला। मैंने अपने आप को देखकर रो दिया।’

राखी सावंत ने बताया कब खोलेंगी अपने पति की पहचान

विकास आगे कहते हैं, ‘समय बहुत चीजें कराता है। अपने ही हर्ट करते हैं। इसलिए हमें अपने खुद से खुशियों का रास्ता देखना होगा। मैंने भी रास्ता खोजने वाला हूं, मुझे पता है कि मैं इसे खोज लूंगा। यह ठीक है। मैंने गलती की थी, जिसकी मुझे सजा मिली। बाकि, हम सभी प्रार्थना और दुआ करते हैं कि हम सभी के साथ अच्छी चीजें हो। मैं बिल्कुल निराश नहीं हूं और आप लोग परेशान न हों।’ वीडियो के साथ विकास ने कैप्शन लिखा- ‘लाइफ आसान नहीं होती फिर भी हम जीतेंगे। शुक्रिया आप सभी के प्यार के लिए। चलिए दूसरे मौके खोजते हैं जिनकी हमें आवश्यकता है।’

Exit mobile version