Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

विकास सिंह : रिया चक्रवर्ती की शिकायत झूठी, सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के खिलाफ गईं

Vikas Singh Rhea Chakraborty

विकास सिंह

नई दिल्ली| सुशांत सिंह राजपूत के बिना कंसल्टेशन के ड्रग्स देने के मामले में रिया चक्रवर्ती ने दिवंगत एक्टर की बहनों पर केस दर्ज कराया है। रिया ने प्रियंका सिंह और मीतू सिंह के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज की है। रिया चक्रवर्ती, इस सिलसिले में बांद्रा पुलिस स्टेशन में करीब 4 घंटे तक रहीं। इसपर दिवंगत एक्टर सुशांत के पारिवारिक वकील विकास सिंह का बयान सामने आया है। विकास सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ऑर्गेनाइज कर मीडिया को बताया, ‘मुंबई पुलिस ने कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है।’

ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती ने लिए 25 टॉप बॉलीवुड सेलेब्स के नाम

विकास सिंह कहते हैं कि रिया चक्रवर्ती की शिकायत झूठी है और उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर का उल्लंघन भी किया है। बांद्रा पुलिस स्टेशन रिया का दूसरा घर है। वह छोटी-छोटी बातों को लेकर वहां की पुलिस के पास पहुंच जाती हैं।

खबर यह भी आ रही है कि सुशांत का परिवार रिया चक्रवर्ती के मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट का भी दरवाजा खटखटा सकता है।

Exit mobile version