Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गांव की बहू बनी निर्विरोध ग्राम प्रधान, पढ़ी-लिखी महिला बनी ग्रामीणों की पहली पसंद

UP Panchayat

UP Panchayat

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के ब्लॉक जैतपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ा गांव में ग्रामीणों ने पंचायत चुनाव में कल्पना देवी को निर्विरोध प्रधान चुन लिया है। कुछ दिनों पहले ग्रामीणों की विशाल पंचायत हुई जिसमें सर्व समाज के लोगों ने निर्विरोध प्रधान चुनने का फैसला लिया गया। ग्रामीणों की सहमति थी कि किसी ऐसी महिला को चुना जाये जो पढ़ी-लिखी हो। जो ग्रामीणों की समस्या को समझ सके। उनका समाधान खोज कर्तव्यों का निर्वहन करे।

पहले ग्रामीणों द्वारा सामान्य सीट पर गांव की बेटी सरला गुर्जर को निर्विरोध ग्राम प्रधान बनाने का फैसला लिया गया था। मगर कुछ दिनों बाद प्रदेश सरकार द्वारा दोबारा से आरक्षण लिस्ट जारी की गई जिसमें ग्राम पंचायत बड़ा गांव की ग्राम प्रधानी की आरक्षण सीट एससी महिला हो गई।

एंटीलिया केस: NIA का बड़ा खुलासा, वाजे के ड्राइवर ने खड़ी की थी अंबानी के घर के बाहर स्कोर्पियो

एससी महिला सीट पर 11 महिला प्रत्याशी मैदान में थी। सरला गुर्जर ले बूढ़े बुजुर्ग युवा ग्रामीणों की मदद से एक-एक करके ग्राम पंचायत की भलाई के लिए सभी प्रत्याशियों को समझाया जिसके बाद वह माने उसके बाद गांव की ही पढ़ी-लिखी बहू कल्पना देवी को ग्राम पंचायत का निर्विरोध ग्राम प्रधान बनाने पर फैसला लिया गया और सर्व समाज की सर्वसम्मति से मुहर ली।

कल्पना ने बताया गांव की बेटी सरला गुर्जर के इस प्रयास से सभी ग्रामीण खुश हुए हैं। ग्रामीणों ने मुझ पर भरोसा जताया हैं। विकास के साथ बेटियों के शिक्षा पर कार्य करना प्रमुख मुद्दा होगा।

डीएम का बड़ा फैसला, भीख मांगने वाली महिलाओं के गोद में मिला बच्चा तो होगा टेस्ट

मैं गांव के विकास में कोई कसर नहीं छोडूंगी। सरला ने बताया पहले जनरल सीट पर मै चुनी गयी थी। फिर सीट रिजर्व हो गयी। जो प्रत्याशी खड़ी थी। सभी में गांव की बहू कल्पना मास्टर डिग्री हैं। इस लिए उसे वरीयता दिया गया।

Exit mobile version