Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दो किलो अफीम के साथ ग्राम प्रधान गिरफ्तार

arrested

उत्तर प्रदेश के बरेली में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक ग्राम प्रधान को पुलिसे ने गिरफ्तार किया है।

बरेली के पुलिस अधीक्षक (देहात) राज कुमार अग्रवाल ने शनिवार को बताया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के लखनऊ से आये दल ने बरेली स्थित थाना अलीगंज के तिगाई बतनगर गांव के प्रधान गंगा सहाय को दो किलो अफीम के साथ पकड़ा हैं। शुक्रवार को वह चंडीगढ़ जाने वाली बस में मादक पदार्थ की खेप देने के लिए बस स्टैंड पर खड़ा था।

एनसीबी ने हाल ही में बदायूँ में पकड़ी गई महिला तस्करों की निशानदेही पर ग्राम प्रधान को पकड़ा है। प्रधान के खिलाफ मादक पदार्थ निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर एनसीबी टीम उसे शनिवार को लेकर लखनऊ गई है। ।

अग्रवाल ने बताया कि एनसीबी ने तस्कर के बारे में थाना पुलिस को अन्य जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले बदायूँ के थाना कुंवरगांव क्षेत्र की दो महिलाओं को लखनऊ एनसीबी ने अफीम की खेप के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में महिलाओं ने टीम को अलीगंज के तिगाई बतनगर गाँव के प्रधान को उनका सरगना बताया था।

इसके बाद टीम ने प्रधान के फोन नंबर को सर्विलांस पर लिया। सर्विलांस से प्रधान की पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखी जाने लगी। सटीक सूचना मिलते ही लखनऊ एनसीबी की टीम गुरुवार शाम को ही पकड़ी गई महिलाओं को लेकर अलीगंज पहुंच गई। नारकोटिक्स इंस्पेक्टर पंकज दुबे ने थाने में आमद दर्ज कराकर पुलिस की मदद से अलीगंज- बिशारतगंज मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास चंडीगढ़ को जाने वाली बस का इंतजार कर रहे गंगा सहाय को दबोच लिया।

सं निर्मल

वार्ता

Exit mobile version