• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ग्राम प्रधान ने विद्युत विभाग के जेई के साथ की मारपीट, ताना रिवाल्वर

Writer D by Writer D
22/10/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बांदा
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा। विद्युत विभाग के जेई एक संविदा कर्मी को साथ लेकर जनपद के बिसंडा थाना अंतर्गत ग्राम बिलगांव में एक मामले की जांच करने गए थे। गांव के दबंग प्रधान ने जेई के साथ मारपीट (Beat Up) और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से रिवाल्वर निकाल कर दौड़ा लिया।

इस मामले में जेई की तहरीर पर थाना बिसंडा में सरकारी कार्य में बाधा डालने व मारपीट के मामले में प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

भुक्तभोगी विद्युत उप केंद्र हथौड़ा के अवर अभियंता अल्ताफ हुसैन ने बताया कि गुरुवार को दोपहर लगभग तीन बजे मैं अपने विभाग के संविदा कर्मी नौशाद अली के साथ, ग्राम बिलगांव में अंकित कुमार पुत्र जगत पाल यादव के घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग की घटना के बारे में जांच के उद्देश्य से गया था। तभी वहां पर ग्राम प्रधान अनिल यादव पुत्र चुनूवाद यादव आ गया और गाली-गलौज करते हुए रिवाल्वर निकाल कर धमकी दी।

जिससे मुझे जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान मुझे थप्पड़ से मारा भी। तब तक गांव के कुछ लोग आ गए और उन्होंने बीच बचाव किया। जेई ने बताया कि 20 दिन पहले मैंने ग्राम प्रधान के घर में भी चेकिंग की थी। जिससे खुन्नस खाकर ग्राम प्रधान ने मेरे ऊपर हमला किया है।

क्षेत्राधिकारी बबेरू आरके सिंह ने बताया कि बिलगांव के ग्राम प्रधान अनिल यादव ने विद्युत विभाग के जेई को रिवाल्वर लेकर दौड़ाया तथा मारपीट की है। इस मामले में जेई द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Tags: banda news
Previous Post

गौ तस्करों से मुठभेड़ में तीन तस्कर घायल, 25 पशु बरामद

Next Post

23 वांछितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Exemplar
Main Slider

लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
cow
उत्तर प्रदेश

स्वदेशी उन्नत गोवंश से समृद्ध उत्तर प्रदेश बना रही योगी सरकार

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
Pratik Yadav
Main Slider

घर लाया गया प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर, सीएम योगी 3 बजे अपर्णा यादव के घर जाएंगे

13/05/2026
Next Post
arrested

23 वांछितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Samsung's Galaxy S21 5G Olympic Games Edition launched

Samsung का Galaxy S21 5G Olympic Games Edition हुआ लॉन्च

20/05/2021
CTET

CBSE ने जारी किया CTET रिजल्ट, ऐसे करें चेक

09/03/2022
arrested

वांछित इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, भेजा जेल

11/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version