Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मुख्यमंत्री ने डंपिंग ग्राउंड को किसी दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने के दिए निर्देश

CM Nayab Singh

CM Nayab Singh

गुरुग्राम। दौलताबाद में बने डंपिंग स्टेशन की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने भाजपा के मुख्य प्रवक्ता जवाहर यादव के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh)  से मुलाकात की। सभी ने डंपिंग स्टेशन को किसी दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने का सुझाव दिया।

जवाहर यादव के मुताबिक, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh)  ने तुरंत ही गुरुग्राम के उपायुक्त को फोन के माध्यम से निर्देश देते हुए कहा कि कूड़े के निस्तारण के लिए किसी और स्थान को चिन्हित करके दौलताबाद के डंपिंग स्टेशन का विकल्प तैयार किया जाए।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) से मिलने के बाद ग्रामीणों ने तवरित कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और जवाहर यादव का धन्यवाद किया।

सीएम (CM Nayab Singh) से मिलने वालों में प्रदीप प्रधान दौलताबाद, सूबेदार जय भगवान,रिंकी सरपंच खेडकी माजरा, हरिओम सरपंच धर्मपुर, इंडिया बुल आरडब्ल्यूए के प्रधान जे.एस. सांगवान, कपिल, गगन, अमित, सोनू, मंगल आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।

Exit mobile version