Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

15 जून तक बाढ़ नियंत्रण उपायों के अधूरे कार्य पूरे हों : स्वतंत्रदेव

Swatantra dev

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (swatantra dev) ने रविवार को राप्ती नदी व नेपाली से मिले पहाड़ी नालों में आने वाली बाढ़ से हर साल होने वाली तबाही की रोकथाम के लिये चल रही बाढ़ रोधी परियोजनाओं का रविवार को स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने सदर ब्लॉक के मदारा और सरदारगढ़ गांव में चल रही बांध और बाढ़ रोधी परियोजनाओं की स्थिति का जायजा लेते हुये अधिकारियों को पारदर्शी व नियमित तरीके से आगामी 15 जून तक सभी अधूरे कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिये। सिंह ने बंधे के आसपास रह रहे ग्रामीण परिवारों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि ग्रामीणों द्वारा दी जाने वाली जानकारी के अनुसार प्लान बनाकर उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसी तरह की कोई समस्या ग्रामीणों को ना हो। यदि होती है तो अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने न केवल अपने सरकार की प्रसंशा की बल्कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को आड़े हाथों भी लिया।

ऊर्जा मंत्री ने राजभवन स्थित विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया

उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के मंत्री पहले दो-तीन साल तक आराम और मौज किया करते थे। जबकि जब से हमारी सरकार बनी है, तब से हम लगातार क्षेत्र में हैं और लोगों की समस्याओं को जानने का काम कर रहे हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुये कहा कि भाजपा के शासनकाल और विपक्षियों के शासनकाल में यह फर्क साफ है।

Exit mobile version