• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विनायक चतुर्थी पर बप्पा को अर्पित करें उनका प्रिय भोग, मिलेगा मनचाहा आशीर्वाद

Writer D by Writer D
28/01/2025
in धर्म, फैशन/शैली
0
Sakat Chauth

Sakat Chauth

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र गणेश जी का विशेष स्थान माना जाता है। सभी शुभ और मांगलिक कार्यों का आरंभ गणेश जी की पूजा के साथ ही होता है। हिंदू धर्म में गणेश जी को प्रथम पूजनीय देवता का स्थान प्राप्त है। प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की विशेष कृपा पाने के लिए उनकी पूजा की जाती और व्रत रखा जाता है।

मान्यता है कि इस दिन भगवान गणेश की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करने और उपवास रखने से जातक के जीवन में चल रही सभी परेशानियां, दुख और कष्ट दूर हो जाते हैं और जातक को हर कार्य में सफलता मिलती है। आइए जानते हैं विनायक चतुर्थी किस दिन है, और इस दिन भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए उनको भोग में क्या अर्पित करना चाहिए।

कब है विनायक चतुर्थी (Vinayaka Chaturthi) ?

वैदिक पंचांग के अनुसार, माघ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी 1 फरवरी 2025 की सुबह 11 बजकर 38 मिनट पर शुरू हो रही है। और इसका समापन अगले दिन यानी 2 फरवरी की सुबह 9 बजकर 14 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, विनायक चतुर्थी का व्रत इस बार 1 फरवरी 2025, दिन शनिवार को रखा जायेगा।

विनायक चतुर्थी (Vinayaka Chaturthi) पर भगवान गणेश को लगाएं इन चीजों का भोग

विनायक चतुर्थी (Vinayaka Chaturthi) पर भगवान गणेश को अलग- अलगा प्रकार के भोग लगाए जाते हैं। कुछ भोग भगवान गणेश को अति प्रिय माने जाते हैं। आइए जानते हैं कि विनायक चतुर्थी पर गणेश जी को कौन-कौन से भोग लगाएं।

मोदक

मोदक भगवान गणेश का सबसे प्रिय भोग माना जाता है। मोदक एक विशेष मिठाई होती है जो भगवान गणेश के भोग के लिए ही बनाई जाती है। मोदक मावे या खोए से बनाए जाते हैं और ये बहुत स्वादिष्ट होते हैं। मोदक का आकार में नीचे से गोल और ऊपर से नुकीला होता है।

मोतीचूर के लड्डू

मोतीचूर के लड्डू को भगवान गणेश का विशेष रूप से प्रिय भोग माना जाता है। माना जाता है कि गणेश जी को ये लड्डू बहुत पसंद होते हैं और गणेश जी को इनका भोग लगाने से वे प्रसन्न होते हैं। गणेश चतुर्थी के त्योहार के दौरान, मोतीचूर के लड्डू का विशेष महत्व होता है।

खीर

दूध और चावल से बनी खीर भी भगवान गणेश के अति प्रिय भोग में से एक मानी जाती है। गणेश चतुर्थी के दौरान खीर का विशेष महत्व होता है। इस दिन गणेश जी को खीर का भोग जरूर लगाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से गणेश जी प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

श्रीखंड

यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक मिठाई होती है जो दही से बनाई जाती है। इसका स्वाद हल्का खट्टा होता है। श्रीखंड भी गणेश जी की प्रिय मिठाई मानी जाती है। भारत में, विशेषकर महाराष्ट्र में, श्रीखंड को गणेश चतुर्थी के दौरान गणेश जी को भोग लगाने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रसाद माना जाता है।

केले का शीरा

भगवान गणेश के भोग में केले का शीरा भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। केले का शीरा न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि इसे भगवान गणेश को चढ़ाने से बुद्धि और विद्या की प्राप्ति होती है। यह पके हुए केले को मैश करके उसमें सूजी, चीनी और घी मिलाकर धीमी आंच पर पकाकर बनाया जाता है।

गणेश चतुर्थी (Vinayaka Chaturthi) व्रत का महत्व

हिंदू धर्म मे गणेश चतुर्थी का बहुत अधिक महत्व माना जाता है। मान्यता है कि, विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करने और व्रत रखने से भगवान गणेश की कृपा प्राप्त होती है और साधक के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति आती है, साथ ही साधक को जीवन मे आने वाले विघ्न, कष्टों और संकटों से छुटकारा मिल जाता है। इस व्रत के प्रभाव से साधक को जीवन में हर कार्य में सफलता मिलती है।

Tags: vinayaka chaturthi
Previous Post

मौनी अमावस्या के दिन इस मुहूर्त में ना करें महाकुंभ में स्नान, जीवन में बढ़ जाएंगी परेशानियां

Next Post

कब शुरू हो रही है गुप्त नवरात्रि, जानें पूजा विधि

Writer D

Writer D

Related Posts

Korean Chili Potato Balls
खाना-खजाना

घर पर बनाएं ये कोरियन डिश, बनाने में आसान और स्वाद में जबरदस्त

01/02/2026
Paneer Pulao
Main Slider

डिनर में सामने आएगी यह स्वादिष्ट डिश तो लगेगा कि हो गई इच्छा पूरी

01/02/2026
Paneer Bread Roll
खाना-खजाना

नाश्ते में बनाएं टेस्टी डिश, खाते ही बन जाएगा मूड

01/02/2026
Chicken Angara
खाना-खजाना

नॉनवेज लवर्स के लिए बनाएं ये टेस्टी डिश, घर पर मिलेगा रेस्त्रां जैसा स्वाद

01/02/2026
excess oil
फैशन/शैली

सब्जी में अधिक हो गया है तेल, तो इन टिप्स से दूर करें समस्या

01/02/2026
Next Post
Navratri

कब शुरू हो रही है गुप्त नवरात्रि, जानें पूजा विधि

यह भी पढ़ें

Shahrukh Khan

‘पठान’ हुए डिहाइड्रेशन के शिकार, हॉस्पिटल में एडमिट

22/05/2024

दुर्गा विसर्जन समारोह में घुसी तेज रफ्तार कार, पहिए के नीचे आया बच्चा

17/10/2021
arrested

दो बच्चों का अपहरण कर दस लाख रुपये की फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार

30/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version