• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विश्व पटल पर सुर्खियां बटोर रहा विंध्य कारिडोर, दानपात्र से पहली बार निकली विदेशी मुद्रा

Writer D by Writer D
16/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, धर्म, मिर्जापुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत अपनी गंगा-जमुनी-तहजीब के लिए पहचाना जाता है। मां विंध्यवासिनी मंदिर विदेशी श्रद्धालुओं का प्रिय है। यह हम नहीं कह रहे हैं, इस बात का प्रमाण दानपेटी से निकले विदेशी मुद्रा है। सभी धर्मों के लोग यहां मिल-जुलकर रहते हैं। समय-समय पर लोगों ने धर्म और पंथ को एक ओर रखकर मानवता के कार्य कर मिसाल पेश की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट विंध्य कारिडोर विश्व पटल पर सुर्खियां बटोर रहा है। विश्व प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी धाम मुस्लिम देशों में बसे लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना है। विंध्यवासिनी मंदिर के दानपात्रों को खोले जाने पर इसकी पुष्टि हुई। दानपात्रों के रुपयों की गिनती में बांग्लादेश, कुवैत, सऊदी अरब, ओमान, कतर, दुबई, वाशिंगटन और नेपाल की मुद्रा पहली बार प्राप्त हुई। विंध्यवासिनी मंदिर पर चढ़ावा के लिए छह दानपात्र लगाए गए हैं।

वहीं अष्टभुजा व कालीखोह मंदिर पर एक-एक दानपात्र है। विंध्याचल स्थित प्रशासनिक भवन पर नौ व 10 सितंबर दो दिनों तक इन दानपात्रों के रुपयों की गिनती की गई। दानपात्रों के रुपयों की गिनती राजस्व विभाग की टीम की निगरानी में की गई थी। आठ दानपात्रों से कुल 31 लाख 96 हजार 492 रुपये निकला था।

अखिलेश को ‘अब्बा जान’ शब्द से नहीं होनी चाहिए चिढ़ : सिद्धार्थ नाथ

इसमें नेपाल 3785, डालर वाशिंगटन (U.S.) 175, मलेशिया छह, बांग्लादेश 205, रूसी मस्कोवा 100, कुवैत 2 1/4 दिनार, सऊदी अरब का 65 रियाल, ओमान 300 1/2 रियाल, कतर छह रियाल, दुबई 10 दिरहम भी निकला। इसके अलावा सौ अज्ञात मुद्रा भी मिले।

दानपात्र से 47 हजार 500 भारतीय पुरानी करेंसी भी मिली। इसमें एक हजार के 14 व 500 के 67 नोट थे। सदर तहसीलदार सुनील कुमार भास्कर ने बताया कि पहली बार मंदिर के दानपात्रों से विदेशी मुद्रा मिली है। गिनती के बाद सभी रुपयों को विंध्य विकास परिषद के अध्यक्ष जिलाधिकारी के भारतीय स्टेट बैंक विंध्याचल के खाते में जमा कराया गया है।

Tags: mirjapur newsup newsvindhya corridorvindhyachal mandir
Previous Post

अखिलेश को ‘अब्बा जान’ शब्द से नहीं होनी चाहिए चिढ़ : सिद्धार्थ नाथ

Next Post

उद्योगपति अजय हरिनाथ सिंह ने करोड़ों रुपये के सौदे के लिए संदीप सिंह के लीजेंड ग्लोबल स्टूडियो के साथ हाथ मिलाया

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

जरुरतमंद बिटिया की स्कूल फीस जमा करने का सीएम योगी ने दिया निर्देश

06/04/2026
Main Slider

राजनीति हमारे लिए सत्ता का माध्यम नहीं राष्ट्र नीति का मार्ग है : नितिन नवीन

06/04/2026
Main Slider

एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने निकली छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

06/04/2026
kvs class 1 admission
Main Slider

KVS में एडमिशन का इंतजार खत्म! 9 अप्रैल को आएगी क्लास 1 लिस्ट

05/04/2026
women e-rickshaw pilots
उत्तर प्रदेश

यूपी में तैयार हो रही महिला ई रिक्शा पायलटों की फौज

05/04/2026
Next Post

उद्योगपति अजय हरिनाथ सिंह ने करोड़ों रुपये के सौदे के लिए संदीप सिंह के लीजेंड ग्लोबल स्टूडियो के साथ हाथ मिलाया

यह भी पढ़ें

Ganesha

बुधवार के दिन करें गणेश पंच रत्न स्तोत्र का पाठ, घर में आएगी खुशहाली

13/03/2024
naxalites encounter

CRPF से मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर, तीन AK-47 व इंसास रायफल बरामद

16/03/2021
Sambhal violence: Now DIG jail suspended

छेड़छाड़ के मामले में लापरवाही बरतने पर दारोगा निलंबित

04/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version