Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

WFI को फटकार, विनेश फोगाट को एशियन गेम्स ट्रायल में खेलने की छूट

Vinesh Phogat

Vinesh Phogat

दिल्ली उच्च न्यायालय की डिवीजन बेंच ने राष्ट्रीय स्पर्धाओं में शामिल होने के लिए महिला कुश्ती पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) को अयोग्य करार देने पर भारतीय कुश्ती संघ को कड़ी फटकार लगाई है। चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय की अध्यक्षता वाली बेंच ने केंद्र सरकार को विनेश फोगाट की वापसी का आकलन करने के लिए विशेषज्ञों की एक कमेटी गठित करने का निर्देश दिया।

कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि वो ये सुनिश्चित करें कि 30 और 31 मई को एशियन गेम्स के लिए होने वाले ट्रायल में विनेश फोगाट को अनुमति मिले। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि भारतीय कुश्ती संघ के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या खेलों में मां बनना किसी के लिए नुकसानदायक हो सकता है। कोर्ट ने कहा कि देश में मां बनने पर तो जश्न मनाया जाता है। कोर्ट ने भारतीय कुश्ती संघ के पहले के चल रही उस परंपरा में बदलाव पर भी एतराज जताया जिसमें किसी मशहूर एथलीट को उसे योग्यता की चिंताओं को दरकिनार कर खेलने की अनुमति दी जाती थी। कोर्ट ने कहा कि पहले के सर्कुलर में बदलाव काफी कुछ कहता है। आप इस तरह भारतीय कुश्ती संघ को मत चलाइए। ये खेल के हित में नहीं है।

दरअसल, विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने उच्च न्यायालय के सिंगल बेंच के फैसले को डिवीजन बेंच में चुनौती दी थी। सिंगल बेंच ने 18 मई को विनेश फोगाट को कोई भी राहत देने से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने विनेश फोगाट को निर्देश दिया था कि वो भारतीय कुश्ती संघ के कारण बताओ नोटिस का विस्तृत जवाब दे। जस्टिस पुरुषेंद्र कुमार कौरव की बेंच ने भारतीय कुश्ती संघ को निर्देश दिया कि वो 6 जुलाई तक अपने नोटिस पर अंतिम फैसला कर ले। विनेश फोगाट ने याचिका दायर कर भारतीय कुश्ती संघ की ओर से एशियन गेम्स सेलेक्शन ट्रायल से बाहर करने के फैसले को चुनौती दी है। विनेश फोगाट की ओर से पेश वरिष्ठ वकील राजशेखर राव ने कहा कि इस मामले में जितना दिख रहा है उतना ही सब कुछ नहीं है। राव ने कोर्ट ने विनेश फोगाट को सेलेक्शन ट्रायल में भाग लेने की अनुमति देने की मांग की। ट्रायल 30 मई से शुरु होने वाला है। कोर्ट ने इस मांग का नामंजूर करते हुए कहा कि आप भारतीय कुश्ती संघ के नोटिस का जवाब दें। इस बीच भारतीय कुश्ती संघ 6 जुलाई तक इस मामले पर अंतिम फैसला करे।

भारतीय कुश्ती संघ ने विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) को सेलेक्शन ट्रायल में हिस्सा लेने से मना कर दिया है। भारतीय कुश्ती संघ का कहना है कि ये सेलेक्शन ट्रायल केवल 2025 के सीनियर नेशनल चैंपियनशिप, 2026 के फेडरेशन कप और अंडर-20 नेशनल चैंपियनशिप के विजेताओं के लिए है। फोगाट ने इन तीनों की स्पर्धाओं में जीत हासिल नहीं की थी। फोगाट ने 2024 के ओलंपिक के बाद अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी। बाद में वो दिसंबर 2025 में कुश्ती खेलने के लिए वापस आ गयी।

भारतीय कुश्ती संघ ने फोगाट को अनुशासनहीनता, एंटी डोपिंग रुल्स का उल्लंघन करने और रिटायरमेंट के बाद स्पर्धा में वापसी के लिए जरुरी नियमों का पालन नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया था। भारतीय कुश्ती संघ ने कहा कि वापसी से पहले छह महीने का नोटिस देना होता है जो फोगाट ने नहीं दिया। भारतीय कुश्ती संघ ने 2024 में फोगाट के ज्यादा वजन की ओर से अयोग्य करार देने का मामला उठाते हुए कहा है कि इससे देश की फजीहत हुई।

Exit mobile version