Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

विनेश फोगाट की बिगड़ी तबियत, पेरिस के अस्पताल में भर्ती

Vinesh Phogat

Vinesh Phogat

Paris Olympics 2024 में महिला कुश्ती 50 किग्रा स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) को बड़ा झटका लगा है। उन्हें अधिक वजन के कारण फाइनल मुकाबले से पहले अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

वहीं, अब खबर आ रही है कि, विनेश फोगाट (Vinesh Phogat)  की तबियत खराब हो गयी है और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कहा जा रहा है कि, ​विनेश फोगाट ने वजन बढ़ने की जानकारी मिलने के बाद वो बीती रात वो अपने वजन को कम करने के लिए पूरी कोशिश की थीं।

भारत की उम्मीदों को तगड़ा झटका, फाइनल मैच से पहले विनेश फोगाट अयोग्य घोषित

बता दें कि, भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) को वजन ज्यादा होने की वजह से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। संघ ने कहा, भारतीय दल को इस बात का दुख है कि महिला कुश्ती के 50 किलोग्राम वर्ग से विनेश फोगट को अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

रात भर टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किलोग्राम से कुछ ग्राम अधिक था। इस समय दल द्वारा कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी।

‘आप चैंपियनों में चैंपियन है!’, विनेश फोगाट का पीएम मोदी ने किया हौंसला आफजाई

भारतीय दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है। वह मौजूदा प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहेगा।

Exit mobile version