Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

‘PDA’ पर विनोद तावड़े का तंज, बोले- भाजपा कार्यकर्ता सपा के नारे को नाकाम करेंगे

Vinod Tawde

Vinod Tawde

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठन की तैयारियां तेज करने का आह्वान किया है। यूपी भाजपा प्रभारी और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े (Vinod Tawde) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के विकास की रफ्तार बढ़ी है।

तावड़े ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के मार्गदर्शन में एनडीए के कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव पूरी ताकत से लड़ेंगे और जीत हासिल करने के लिए जुटेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद एनडीए अगले पांच वर्षों तक प्रदेश की जनता की सेवा के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम करेगा।

उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा और एनडीए संगठन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के मार्गदर्शन में आगे बढ़ेगा।

समाजवादी पार्टी के पीडीए नारे पर भी तावड़े ने निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ता सपा के पीडीए को नाकाम करेंगे। तावड़े ने पीडीए की अपनी व्याख्या करते हुए इसे ‘पराया धन अपना’ बताया और कहा कि एनडीए ऐसा कभी नहीं होने देगा।

तावड़े ने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन की मेहनत और जनसेवा के संकल्प के साथ एनडीए एक बार फिर प्रदेश में जीत हासिल करने के लक्ष्य के साथ चुनाव मैदान में उतरेगा।

Exit mobile version