Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नौ वर्षीय बालिका से हैवानियत, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

misdemeanor

misdemeanor

कासगंज जिले के ढोलना थाना क्षेत्र के गांव में घर के बाहर मौजूद नौ वर्षीय बालिका को गांव के ही आरोपित दुराचारी ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। पीड़िता के परिजनों ने जानकारी पुलिस को दी। अधिकारी मौके पर पहुंचे। आरोपित को हिरासत में ले लिया है। मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

मामला रविवार की दोपहर का है। ढोलना थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रही बालिका को दुराचारी घर से उठाकर ले गया। उसने बालिका को अपनी हवस का शिकार बनाया। घर से गायब हुई बालिका को लेकर परिजन चिंतित हो गए।

उन्होंने उसकी तलाश प्रारंभ कर दी। शाम को काफी तलाश के बाद परिजनों को बालिका बदहवास हालत में मिली। उसे देखकर परिजन घबरा गए।

उन्होंने जानकारी इलाका पुलिस को दी। उच्चाधिकारियों को भी जानकारी मिली मौके पर एसपी बोत्रे रोहन प्रमोद पहुंचे, पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी कर ली है। बालिका को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर दे दी गई है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

एसपी ने बताया है कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित गिरफ्तार है। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस अग्रिम कार्यवाही कर रही है।

Exit mobile version