• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नेपाल की मस्जिद में तोड़फोड़, भारत सीमा के पास हिंसा भड़की; Video

Writer D by Writer D
05/01/2026
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Violence erupted after mosque was vandalized.

Violence erupted after mosque was vandalized.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नेपाल (Nepal) में सोशल मीडिया पर कथित धार्मिक सामग्री वाले एक वीडियो को लेकर फिर से देश में आशांति फैल गई है। देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। रविवार को यह विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गए, जिससे भारत सीमा के पास दक्षिणी नेपाल के दो इलाकों में तनाव फैल गया। हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने पर्सा जिले के बीरगंज शहर में आंसू गैस के गोले दागे। यह इलाका भारत के रक्सौल से सटा हुआ है। यहां शनिवार को धनुषा जिले में एक मस्जिद (Mosque) में तोड़फोड़ किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किए जा रहे थे।

धनुषा पुलिस के अनुसार, कथित तौर पर कुछ लोगों ने मस्जिद (Mosque) में तोड़-फोड़ करते हुए टिक-टॉक पर वीडियो पोस्ट की। इसी के बाद लोगों का गुस्सा फूटा और विरोध प्रदर्शन किए गए। कथित तौर पर टिक-टॉक वीडियो पोस्ट करने और तोड़फोड़ की घटना में शामिल होने के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि धनुषा जिले की कमला नगरपालिका के सखुवा मारन इलाके में एक समूह ने मस्जिद में तोड़-फोड़ तब की जब कथित तौर पर दो मुस्लिम युवकों ने सोशल मीडिया पर हिंदू-विरोधी कंटेंट फैलाए। इसी के बाद दूसरे समुदाय के युवकों का गुस्सा फूटा और उन्होंने मस्जिद (Mosque) में तोड़-फोड़ की। इसी वजह से देश में आशांति फैली।

Location: Sakhuwa village, Dhanusha, Nepal

Local residents deliberately vandalized a mosque and burned of the Holy Quran. The attackers also targeted the homes of members of the Muslim community, looting them, throwing stones, and damaging property. pic.twitter.com/WigMzAkOJO

— The Muslim (@TheMuslim786) January 5, 2026

धनुषा जिले में हुई घटनाओं के विरोध में मुस्लिम समुदाय के एक समूह ने रविवार सुबह बीरगंज में टायर जलाकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने बताया, जब प्रदर्शन हिंसक हो गया और पुलिसकर्मियों पर पथराव और स्थानीय पुलिस थाने में तोड़फोड़ की गई, तो हालात को काबू में लाने के लिए लगभग आधा दर्जन आंसू गैस के गोले दागे गए।

उन्होंने बताया कि बाद में दिन में बीरगंज में हालात सामान्य हो गए। पर्सा के मुख्य जिला अधिकारी भोला दहाल ने रविवार शाम एक सार्वजनिक अपील जारी कर लोगों से सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली किसी भी गतिविधि में शामिल न होने का आग्रह किया।

जिला प्रशासन ने कहा कि सोशल मीडिया पर ऐसे लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है जो समाज, धर्म या संस्कृति के नाम पर लोगों के बीच नफरत फैलाते हैं, राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचाते हैं या किसी समुदाय के बारे में झूठी अफवाहें फैलाते हैं। प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने, शांति भंग करने या धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाने में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पर्सा जिला पुलिस के प्रवक्ता और पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) राजू कार्की ने बताया कि इस दौरान 7 पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आईं। वहीं, धनुषा पुलिस के प्रवक्ता और पुलिस उपाधीक्षक गणेश बाम ने कहा कि कथित तौर पर टिकटॉक वीडियो पोस्ट करने और तोड़फोड़ की घटना में शामिल होने के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Tags: MosqueNepal
Previous Post

मसूद अजहर पर ऑपरेशन सिंदूर की चोट, रोते हुए ऑडियो से हलचल

Next Post

सीएम योगी ने प्रधानमंत्री को भेंट की गुलाबी मीनाकारी की श्रीराम मंदिर अनुकृति

Writer D

Writer D

Related Posts

Iran's Foreign Minister Abbas Araghchi
अंतर्राष्ट्रीय

बुनियादी ढांचे पर हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे… ईरान की कड़ी चेतावनी

21/03/2026
Kabul Attacked
Main Slider

काबुल में कत्लेआम: पाकिस्तानी बमबारी में अस्पताल तबाही का मंजर, तालिबान ने दी ‘जंग’ की खुली चेतावनी

17/03/2026
Nepal Bus Accident
अंतर्राष्ट्रीय

गोरखा में भीषण बस हादसा, 7 भारतीय श्रद्धालुओं की जान गई

15/03/2026
A van broke through a security barricade at the White House.
Main Slider

व्हाइट हाउस की सुरक्षा बैरिकेड तोड़कर अंदर घुसी वैन, ड्राइवर अरेस्ट

11/03/2026
Petroleum
अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान में गहराया ईंधन संकट: बचा है सिर्फ 14 दिनों का पेट्रोलियम स्टॉक

06/03/2026
Next Post
CM Yogi presented a pink enamelled replica of the Shri Ram Temple to PM Modi.

सीएम योगी ने प्रधानमंत्री को भेंट की गुलाबी मीनाकारी की श्रीराम मंदिर अनुकृति

यह भी पढ़ें

aligarh muslim university

कल्याण सिंह के निधन पर AMU कुलपति ने जताया शोक, विरोध में विवि में लगे पोस्टर

25/08/2021
Black Cow

काली गाय को खिलाएं रोटी, ये ग्रह रहेंगे शांत

20/08/2025
CM Vishnu Dev Sai

नक्सल उन्मूलन केवल एक अभियान नहीं, छत्तीसगढ़ के भविष्य सुधारने का मिशन है: CM विष्णु देव साय

28/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version