Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महात्मा बुद्ध की प्रतिमा रखने को लेकर भड़की हिंसा, पुलिस पर पथराव

कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के सौरिख तिराहा पर गुपचुप तरीके से गौतम बुद्ध की प्रतिमा लगाए जाने का मामला तूल पकड़ने के बाद हिंसा में तब्दील हो गया। मूर्ति हटाए जाने की आशंका पर बौद्ध समाज के लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।

जवाब में पुलिस ने भी पत्थर चलाए। पथराव में कई पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिस ने लाठियां पटक कर उपद्रवियों को खदेड़ा। पुलिस पथराव कर रहे कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। तनाव को देखते हुए पीएसी व पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सौरिख तिराहा पर मंगलवार रात कुछ लोगों ने गुपचुप तरीके से महात्मा बुद्ध की प्रतिमा को लगा दिया था। जबकि उस स्थान पर क्षत्रिय समाज के लोग महाराणा प्रताप की मूर्ति लगाए जाने की मांग कर रहे थे। गौतम बुद्ध की मूर्ति लगाए जाने पर क्षत्रिय समाज ने विरोध किया था।

गुरूवार को गौतम बुद्ध की मूर्ति हटाए जाने की आशंका पर बौद्ध समाज के लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए पथराव से बचते हुए फोर्स ने भी उपद्रवी भीड़ पर जवाबी पत्थर फेंके। पथराव में पुलिस कर्मियों सहित कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने कई उपद्रवियों को हिरासत मेंं लिया है।

मौके पर पहुंचे एसपी प्रशांत कुमार का कहना है कि शान्तिपूर्वक बात चल रही थी। कुछ अराजक तत्वों ने जानबूझकर पथराव किया है। उनका कहना है कि जल्द ही सारे उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। तनाव को देखते हुए पार्क छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

Exit mobile version