Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हिंसा की आग में झुलसा फ्रांस, पुलिस पर युवक के मर्डर का आरोप

France Violence

France Violence

पेरिस। फ्रांस में एक किशोर की हत्या के बाद भड़की हिंसा (France Violence ) को दो दिन हो गए हैं और देश के अलग-अलग हिस्सों से आगजनी और पथराव की खबरें सामने आ रही हैं। लोगों की भारी भीड़ पुलिस और सुरक्षाबलों पर हमले कर रही है। अब तक कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया है। हालात तनावपूर्ण हैं। हिंसा (France Violence ) के मामले में पुलिस ने 31 लोगों को गिरफ्तार किया है। हिंसा के चलते 24 पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं।

क्या है मामला

घटना मंगलवार की है। दरअसल राजधानी पेरिस के उपनगर नानतेरे में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिसकर्मी ने एक किशोर को गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। किशोर को पॉइंट ब्लैंक रेंज से छाती में गोली मारी गई।

पहले पुलिस ने बताया कि किशोर ने पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने गोली चलाई। हालांकि घटना का वीडियो सामने आने के बाद साफ हो गया कि पुलिस झूठ बोल रही है। इससे लोगों का गुस्सा भड़क गया।

उप खनिजों की ओवर लोडिंग पर कसी जायेगी लगाम

गुस्साए लोगों ने पथराव आगजनी शुरू कर दी। कई वाहनों में आग लगा दी गई। नानतेरे शहर में प्रदर्शनकारियों ने आतिशबाजी की, जिससे जगह-जगह आग लग गई।

यह हिंसा (France Violence )देश के अलग-अलग हिस्सों में फैल गई है। बसों में आग लगा दी गई है। फ्रांस के दक्षिणी शहर तोलाउस में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच पथराव हुआ। पुलिस ने 31 लोगों को हिंसा के आरोप में गिरफ्तार किया है। हिंसा की घटनाओं में 24 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

Exit mobile version