Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महिला के साथ ‘निर्भया’ जैसी हैवानियत, इलाज के दौरान पीड़िता ने तोड़ा दम

rape

rape

मायानगरी के साकीनाका इलाके में हैवानियत की शिकार हुई पीड़िता की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। 30 साल की रेप पीड़िता का इलाज राजावाड़ी हॉस्पिटल घाटकोपर में चल रहा था। अस्पताल प्रशासन ने भी पीड़िता की मौत की पुष्टि कर दी है।

यह वारदात मुंबई के साकी नाका इलाके में हुई थी। यहां खैरानी रोड पर एक 30 वर्षीय महिला के साथ पहले बलात्कार किया गया और रेप के बाद आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी। महिला को बहुत गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया था। पुलिस ने आरोपी मोहित चौहान को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला की स्थिति काफी गंभीर थी। वह वेंटिलेटर पर थी। शनिवार को मुंबई की मेयर राजावाड़ी अस्पताल घाटकोपर पहुंची थीं और उन्होंने पीड़िता का हाल जाना था।

अमेरिका के जख्म नहीं कुरेद पाएगा तालिबान, 9/11 की बरसी पर रद्द हुआ शपथ ग्रहण समारोह

वारदात का फुटेज भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि आरोपी मोहित चौहान (45) ने महिला के साथ रेप के बाद बुरी तरह से मारपीट की। उसने लोहे की रॉड से भी हमला किया। इसके बाद उसने महिला के प्राइवेट पार्ट में कई बार लोहे की रॉड डाली। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने महिला को टैंपो में डाला और भाग गया।

15 मिनट बाद वहां से गुजरने वाले किसी शख्स ने महिला को खून से लथपथ बेहोशी की स्थिति में देखा। इसके बाद उसने मुंबई पुलिस को फोन किया। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज आरोपी के खिलाफ काफी अहम सबूत हैं।

Exit mobile version