Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

72 साल की बुजुर्ग महिला के साथ हैवानियत, 52 साल का आरोपी गिरफ्तार

Rape

Rape

ताजनगरी में 72 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप 52 साल के व्यक्ति पर लगा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र का है। पीड़िता की बेटी ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली बुजुर्ग महिला 14 नवंबर की शाम को घर से बोदला बाजार तक काम से आई थी। वृद्धा ने पुलिस को बताया कि बोदला चौराहे पर विकास शर्मा नाम का व्यक्ति मिला। उससे पूछने लगा कि कहां जाना है। उसे बातों के जाल में फंसा लिया।

उससे कहा कि वह एक शादी जा रहा है। वहां हलवाई को पूड़ी बेलने के लिए महिला चाहिए। बदले में उसे कुछ सौ रुपये मिलेंगे। वह बातों में आकर उसके साथ चली गई। वह उसे बिचपुरी मार्ग स्थित शिव विहार कालोनी के अपने मकान पर लेकर गया। उसने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।

पीड़ित महिला सोमवार की तड़के किसी तरह बाहर निकली। गली में आकर गश खाकर गिर गई। उसे गली में पड़ा देखकर लोगों ने 112 नंबर पर सूचना दी। बुजुर्ग महिला ने सामान्य होने पर घटना की जानकारी दी। पीड़ित महिला की बेटी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

दूल्हे की भतीजी की दुष्कर्म के बाद हत्या, बैंकट हॉल के बाथरूम में मिला लहूलुहान शव

आगरा में युवती की मौत पर बवाल का मामला: बढ़ सकती हैं भाजयुमो नेताओं की मुश्किलें, जांच शुरू

थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक प्रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। आरोपी विकास शर्मा निवासी शिव विहार, कालोनी बिचपुरी मार्ग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विकास शर्मा को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया।

Exit mobile version