Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

विराट और अनुष्का ने अब तक राहत कोष में जुटाए 5 करोड़ रुपये

Virat and Anushka raised Rs 5 crore in relief fund so far

Virat and Anushka raised Rs 5 crore in relief fund so far

देशभर में कोरोना वायरस ने कोहराम मचा रखा है। जिसके बाद कई बॉलीवुड सितारे परेशान लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। बहुत से सितारे इस खतरनाक वायरस से प्रभावित लोगों के लिए दवाइयां, ऑक्सीजन और खाने का इंतजाम कर रहे हैं। जिसमें अब एक नाम अनुष्का शर्मा का भी शामिल हो गया है। उनका ही नहीं इसमें उनके पति विराट कोहली का भी नाम शामिल हो चुका है। उन्होंने हाल ही में एक राहत कोष बनाया था। जिसके जारिए आने वाले पैसों से वह फ्रंटलाइन वर्कर्स और कोरोना से प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं। बॉलीवुड के इस खास कपल ने अब तक 5 करोड़ रुपये तक का फंड जुटा लिया है। इसके लिए उन्होंने हर किसी का धन्यवाद भी किया है। फंड जुटाने की जानकारी अनुष्का शर्मा ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है।

अनुष्का ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में अनुष्का शर्मा ने लिखा, ‘इस मील के पत्थर तक पहुंचने में हमारी मदद करने वाले सभी लोगों के लिए बहुत धन्यवाद।’ सोशल मीडिया पर दिग्गज अभिनेत्री का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। अनुष्का शर्मा के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनकी पोस्ट को पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

अगर आप भी बैठना चाहते हो केबीसी की हॉट शीट पर तो जानिए पूरा तरीका

अनुष्का शर्मा ने लिखा है, ‘जिन्होंने योगदान दिया है, उन सभी का आभार। हम आधे रास्ते आ चुके हैं। हमें आगे बढ़ना है।’ वहीं विराट कोहली ने भी यहीं पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने लिखा था, ’24 घंटे से कम समय में 3.6 करोड़ रुपए की राशि जमा कर ली गई है। जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रहा है। देश की सहायता करने के लिए धन जुटाने में मदद करें, धन्यवाद।’

 

Exit mobile version